फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: Bhakiyu kisan yatra reach Meerut 25 kms highway will be one way soon

यूपी: मेरठ पहुंची भकियू की क्रांति यात्रा,जल्द वनवे किया जाएगा 25 किलोमीटर हाईवे

Tue, 25 Sep 2018 01:34 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Tue, 25 Sep 2018 01:34 PM IST
विज्ञापन
UP: Bhakiyu kisan yatra reach Meerut 25 kms highway will be one way soon
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला
हरिद्वार से आ रही भारतीय किसान यूनियन की क्रांति यात्रा आज मेरठ पहुंची। यात्रा को लेकर एसपी सिटी एडीएम सिटी ने कई थानों की फोर्स के साथ शिवाय टोल प्लाजा पर टोल अधिकारियों और भारतीय किसान यूनियन पदाधिकारियों के साथ में बैठक की। आगे जानें बैठक में किन बातों पर हुई चर्चा :- 
विज्ञापन

29 सितंबर को मोदीनगर के लिए रवाना होगी यात्रा

एडीएम सिटी एसपी सिटी ने कहा कि सकौती से लेकर परतापुर तक करीब 25 किलोमीटर हाईवे को वन में किया जाएगा। एक और किसान यात्रा चलेगी दूसरी ओर ट्रैफिक चलेगा। यात्रा को सुगम बनाने के लिए प्रशासन की ओर से 15 मोबाइल टॉयलेट, डस्टबिन की व्यवस्था की जाए 10 एंबुलेंस की सुविधा की जाएगी,25 पानी के टैंकर रखे जाएंगे।

28 सितंबर को यात्रा दौराला में प्रवेश करेगी और 29 सितंबर को मोदीनगर के लिए निकल जाएगी,शिवाय टोल प्लाजा के पास रुकने के लिए व्यवस्था की गई थी लेकिन मैदान में जलभराव होने के कारण रुकने की व्यवस्था आज शाम तक फाइनल किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

UP: Bhakiyu kisan yatra reach Meerut 25 kms highway will be one way soon
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला

आपातकालीन स्थिति के लिए हाईवे पर बने अस्पताल में 24 घंटे सुविधाएं दी जाएगी। इसके अलावा हाईवे पर एंबुलेंस के साथ साथ 10 चिकित्सा कैंप लगाए जा रहे हैं। बैठक में जिलाध्यक्ष गजेंद्रसिंह, चंद्रपाल फौजी, युवा विंग के अध्यक्ष नवाब सिंह अहलावत, महिला युवा विंग के अध्यक्ष नेहा त्यागी, बाबा इलम सिंह एसडीएम सरधना co दौराला, co ब्रहमपुरी टोल डायरेक्टर श्री धरनारायण, कंकरखेड़ा दौराला परतापुर पल्लवपुरम आदि थानों की स्पेक्टर मौजूद रहे साथ ही एलआईयू और ट्रैफिक पुलिस की बैठक में मौजूद रहे।

बैठक के दौरान इस बात को लेकर हंगामा हो गया एक पदाधिकारी ने यह कह दिया कि जो पदाधिकारी है उनकी बातें मानी जाए जिस पर अन्य लोग बिगड़ गए और हंगामा हो गया किसी तरह मामले को संभाला हो इसके बाद मीटिंग समाप्त की गई।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed