{"_id":"6778013556ff87f9f50d3d9a","slug":"up-b-tech-panipuri-girl-and-her-brother-were-kicked-and-punched-in-meerut-cctv-footage-went-viral-2025-01-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: मेरठ में बीटेक पानीपूरी वाली और उसके भाई को लात-घूंसों से पीटा, सीसीटीवी की फुटेज वायरल, दो पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मेरठ में बीटेक पानीपूरी वाली और उसके भाई को लात-घूंसों से पीटा, सीसीटीवी की फुटेज वायरल, दो पकड़े
Fri, 03 Jan 2025 08:55 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Fri, 03 Jan 2025 08:55 PM IST
सार
घटना 31 दिसंबर की है। शुक्रवार को दोनों भाई बहन थाने पहुंचे और शिकायत की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
भाई-बहन को पीटते युवक।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कंकरखेड़ा में नेशनल हाईवे- 58 पर 31 दिसंबर को छह से अधिक हमलावरों ने बीटेक पानीपूरी की संचालिका तापसी और उसके भाई तुषार को लाठी-डंडों व लात-घूसों से पीटा। आरोपियों ने कार हटाने के विवाद में हमला किया। ये घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। शुक्रवार को भाई-बहन पर हमले की वीडियो क्लिप वायरल हो गई। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया और पीड़ित पक्ष भी थाने पहुंचा।
विज्ञापन
दौराला थाना क्षेत्र की कान्हा सिटी निवासी बलबीर ने बताया कि उनकी बेटी तापसी उपाध्याय बीटेक पानीपूरी वाली की संचालिका है। तापसी व उनका बेटा तुषार किसी काम से दो दिन पूर्व खिर्वा रोड पर आए थे। इस दौरान उनकी कार सड़क किनारे खड़ी थी। इसी बीच एक बाइक सवार तीन युवक मौके पर पहुंचे। तुषार कार से बाहर निकल कर फोन पर बात कर रहा था। बाइक सवार युवकों ने कार हटाने के लिए कहा। जिसको लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। अन्य लोगों ने समझाकर मामले को शांत कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोप है कि कुछ देर बाद तीनों आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर हाईवे पर कार सवार भाई-बहन को रोक लिया। दोनों भाई-बहन पर हमला कर दिया। सीसीटीवी क्लिप में एक युवक डंडे से हमला करता हुआ दिखाई दे रहा है। अन्य हमलावर भाई-बहन को पीटते हुए नजर आ रहे हैं। शुक्रवार को पीड़ित भाई बहन थाने पहुंचे। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि वीडियो क्लिप देखी जा रही है और दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है। पीड़ित पक्ष अगर तहरीर देता है तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।