फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: Ashok Pillar installed at Martyrs Memorial Meerut included in freedom struggle circuit

UP: मेरठ को मिली बड़ी उपलब्धि, शहीद स्मारक पर लगा अशोक स्तंभ स्वतंत्रता संग्राम सर्किट में शामिल

Tue, 16 May 2023 10:46 AM IST
Dimple Sirohi राजकुमार सैनी, अमर उजाला, मेरठ
राजकुमार सैनी, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 16 May 2023 10:46 AM IST
सार

वर्ष 2022 में पीएम मोदी के मेरठ में शहीद स्मारक पर पहुंचने के बाद से ही यहां लगे स्तंभ को स्वतंत्रता संग्राम सर्किट में शामिल करने की कवायद शुरू हो गई थी। अब प्रदेश की नई पर्यटन नीति के तहत शहीद स्मारक पर लगे अशोक स्तंभ को स्वतंत्रता संग्राम सर्किट में शामिल किया गया है।

विज्ञापन
UP: Ashok Pillar installed at Martyrs Memorial Meerut included in freedom struggle circuit
मेरठ का शहीद स्मारक - फोटो : amar ujala

विस्तार

नई पर्यटन नीति के तहत अब स्वतंत्रता संग्राम सर्किट में 1857 की क्रांति धरा मेरठ के शहीद स्मारक पर लगे अशोक स्तंभ को शामिल किया गया है। यह मेरठ के लिए बड़ी उपलब्धि है। उप्र सरकार के पर्यटन विभाग की वेबसाइट पर भी इसे अपलोड कर दिया गया है।

विज्ञापन


योगी सरकार ने बहुआयामी विकास को धार देने के लिए नई पर्यटन नीति बनाई है। सरकार ने नई पर्यटन नीति में 22 नई गतिविधियों को जोड़ा है। पर्यटन नीति में स्वतंत्रता संग्राम सर्किट बनाकर प्राथमिकता पर मेरठ को जोड़ा गया है। भैसाली मैदान के निकट शहीद स्मारक पर लगे अशोक स्तंभ को शामिल किया गया है। 
विज्ञापन


अधिकारियों को जानकारी नहीं 
जिले के अधिकारियों को इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। जिला पर्यटन अधिकारी अंजू चौधरी ने बताया कि विभाग को इस बारे में शासन से अभी कोई पत्र नहीं आया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News Live: नौचंदी मेला शुरू, हज टीकाकरण कैंप आज से, शास्त्रीनगर में पति-पत्नी की गला काटकर हत्या

पर्यटन को नई ऊंचाइयां देगी नई पर्यटन नीति 
नई पर्यटन नीति उत्तर प्रदेश को ऐतिहासिक, धार्मिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक क्षेत्र में पर्यटन को नई ऊंचाइयां तक पहुंचाएगी। सरकार ने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए निवेशकों को विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत आकर्षित किया जा रहा है। इसमें हेरिटेज होटल, स्टार होटल, हेरिटेज होम स्टे, कारवां टूरिज्म, इको टूरिज्म की इकाइयां, यूनिट, प्रदर्शनी, धर्मशालाएं, आल वेदर सीजनल कैंप, जलाशय, झील, वेलनेस रिसार्ट, वेलनेस टूरिज्म तथा एडवेंचर टूरिज्म को भी शामिल कर लिया गया है।

2022 में शहीद स्मारक पर पहुंचे थे पीएम और सीएम 
2022 में सरधना क्षेत्र के सलावा में खेल विवि का भूमि पूजन करने से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शहीद स्मारक पर पहुंचे थे। उसी दिन से शहीद स्मारक के अशोक स्तंभ को स्वतंत्रता संग्राम सर्किट में शामिल करने की तैयारी शुरू हो गई थी। 

महाभारत सर्किट से जोड़ा जाएगा 
नई पर्यटन नीति में हस्तिनापुर, बरनावा, मथुरा, कौशाम्बी, गोंडा जैसे स्थलों को महाभारत सर्किट से जोड़ा जाएगा। प्रदेश में जैन सर्किट भी बनाए जाने की तैयारी है। हस्तिनापुर से लेकर पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर, रामनगर तक जोड़ा जाएगा। शाकंभरी देवी, सहानपुर से शिवानी देवी, चित्रकूट और शीतला माता मऊ तक शक्तिपीठ का विकास किया जाएगा। 

प्रदेश में जैन सर्किट भी बनेगा 
प्रदेश में जैन सर्किट भी बनाया जाएगा। यह देवगढ़, हस्तिनापुर से लेकर पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर, रामनगर तक होगा। नई पर्यटन नीति के अंतर्गत अब स्वतंत्रता संग्राम सर्किट भी बनाया जाएगा। इसमें स्वतंत्रता संग्राम के अहम स्थान जैसे मेरठ, शाहजहांपुर, काकोरी, चौरीचौरा आदि स्थलों को जोड़ा जाएगा। बुंदेलखंड सर्किट का भी विस्तार किया जा रहा है। रामायण सर्किट में अयोध्या, चित्रकूट, बिठूर समेत अन्य धार्मिक स्थल शामिल होंगे। कृष्ण सर्किट में मथुरा, वृंदावन, गोकुल, गोवर्धन, बरसाना, नंदगांव, बलदेव से लेकर अन्य धार्मिक स्थलों को जोड़ा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed