फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: Arun Govil said - Rahul Gandhi does not know how many pages are there in the book of the Constitution

UP: अरुण गोविल बोले- संविधान की किताब हाथ में लिए फिरते हैं राहुल गांधी, उसमें कितने पेज ये उन्हें पता नहीं

Tue, 07 Jan 2025 06:17 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Tue, 07 Jan 2025 06:17 PM IST
सार

सांसद ने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने संविधान संशोधन को लेकर भ्रम फैलाया, जबकि भाजपा डॉ. आंबेडकर के सपनों को सच करने में लगी है। सभी मंडलों में गोष्ठी करके आंबेडकर की महानता के बारे में बताया जाएगा।

विज्ञापन
UP: Arun Govil said - Rahul Gandhi does not know how many pages are there in the book of the Constitution
हरमन सिटी स्थित कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में मंचासीन अतिथि। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा सांसद अरुण गोविल ने कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर संविधान निर्माता थे। कांग्रेस सांसद एवं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 2024 के लोकसभा चुनाव में संविधान की किताब हाथ में लेकर घूमते रहे, लेकिन उन्हें यह नहीं पता कि इसमें कितने पेज हैं। उन्हें बाबा साहेब की महानता के बारे में भी जानकारी नहीं है। अब संविधान गौरव अभियान के जरिए भाजपा डॉ. आंबेडकर की महानता को जनता के सामने रखेगी।
विज्ञापन

भाजपा मेरठ महानगर की संविधान गौरव अभियान की कार्यशाला मंगलवार को बागपत रोड पर हरमन सिटी स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में हुई। मेरठ-हापुड़ के सांसद अरुण गोविल ने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने संविधान संशोधन को लेकर जनता के बीच भ्रम फैलाने का कार्य किया, जबकि भाजपा डॉ. आंबेडकर के सपनों को सच करने में लगी है। सभी मंडलों में गोष्ठी के जरिए डॉ. आंबेडकर की महानता के बारे में जनता को बताया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन रितुराज ने कहा कि 11 से 25 जनवरी तक प्रदेश स्तर पर संविधान गौरव अभियान चलाया जाएगा। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय मंत्री विजेंद्र नागर ने कहा कि अभियान का उद्देश्य संविधान में निहित मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाना है। जिला स्तर पर एससी-एसटी समाज के प्रबुद्धजनों की सूची तैयार होगी। 12 से 15 जनवरी तक गोष्ठियों का आयोजन होगा। 15 से 25 जनवरी तक शिक्षण संस्थाओं में हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान विषय पर क्विज, निबंध एवं भाषण प्रतियोगिताएं होंगी। 18 से 25 जनवरी तक भाजयुमो द्वारा एससी छात्रावासों व कॉलेज संपर्क के जरिए युवाओं में डॉ. अंबेडकर के योगदान एवं भाजपा की संविधान के प्रति प्रतिबद्धता को प्रचारित किया जाएगा। 25 जनवरी को सभी बूथों व मंडलों पर पार्टी कार्यकर्ता एकत्रित होकर भारतीय संविधान के प्रस्ताव एवं नीति निर्देशक तत्व को पढ़ेंगे। 

प्रदेश के ऊर्जा राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर ने भी विचार व्यक्त किए। महापौर हरिकांत अहलूवालिया, महामंत्री अरविंद गुप्ता मारवाड़ी, महिला मोर्चा अध्यक्ष गीता शर्मा, भाजयुमो महानगर अध्यक्ष अंकुर कुशवाह, मीडिया प्रभारी अमित शर्मा आदि मौजूद रहे।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed