फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   UP: Army soldiers wife found hanging from ceiling fan in Baraut

UP: बड़ौत में सेना के जवान की पत्नी का शव पंखे पर लटका मिला, मां को देख बिलखते रहे मासूम

Sat, 14 Mar 2026 04:45 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 14 Mar 2026 04:45 PM IST
सार

बड़ौत के मलकपुर गांव में सेना के जवान साजिद की पत्नी रीना का शव घर की दूसरी मंजिल पर पंखे से लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
UP: Army soldiers wife found hanging from ceiling fan in Baraut
मृतका का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बड़ौत क्षेत्र में मलकपुर गांव की पट्टी रावण में शनिवार को सेना के जवान की पत्नी का शव घर की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में पंखे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


बताया गया कि मृतका रीना (24) सेना के जवान साजिद की पत्नी थी। साजिद इस समय सेना में तैनात हैं और हाल में उनकी ड्यूटी लद्दाख क्षेत्र में बताई जा रही है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Israel-Iran conflict impact: दवा पर भी असर, पैरासिटामॉल समेत कई साल्ट हो गए महंगे

विज्ञापन
विज्ञापन

घर में बहन ने देखा शव
परिजनों के अनुसार घटना के समय मृतका की सास मोमीना और ससुर युसूफ खेत में पशुओं के लिए चारा लेने गए हुए थे। घर पर बड़ी बहू रेश्मा और रीना मौजूद थीं।

मोमीना ने बताया कि रेश्मा ने कमरे में जाकर देखा तो रीना का शव पंखे से लटका हुआ था। यह देखकर वह घर से बाहर निकल आई और शोर मचा दिया। इसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और भीड़ जमा हो गई।

पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया गया कि मृतका के दो छोटे बच्चे हैं, जिनमें एक बेटा करीब डेढ़ साल और दूसरा तीन साल का है।

जांच अधिकारी दीक्षित कुमार त्यागी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल इस मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed