फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: Anil Banji gang member caught with 1975 cartridges, brother of Padmashree shooter Jaspal Rana on STF radar

UP: अनिल बंजी गिरोह का सदस्य 1975 कारतूस के साथ पकड़ा, पद्मश्री निशानेबाज जसपाल राणा का भाई एसटीएफ के रडार पर

Wed, 05 Feb 2025 12:08 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Wed, 05 Feb 2025 12:08 AM IST
सार

पकड़े गए आरोपी राशिद ने बताया कि ये कारतूस आरआईएसएस देहरादून से जसपाल राणा के भाई सुभाष राणा और सक्षम मलिक ने उसे मेरठ में किसी व्यक्ति को देने के लिए भेजा था। 

विज्ञापन
UP: Anil Banji gang member caught with 1975 cartridges, brother of Padmashree shooter Jaspal Rana on STF radar
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी राशिद। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एसटीएफ ने हथियार तस्कर अनिल बालियान उर्फ अनिल बंजी गिरोह के सदस्य मुजफ्फरनगर के जौला निवासी राशिद को इटली निर्मित 12 बोर के 1975 कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया है। ये कारतूस देहरादून की आरआईएसएस (राना इंस्टीट्यूट ऑफ शूटिंग स्पोर्ट्स) से लाकर अवैध रूप से किसी को बेचने थे। इससे पहले ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

 

UP: Anil Banji gang member caught with 1975 cartridges, brother of Padmashree shooter Jaspal Rana on STF radar
आरोपी से बरामद किए गए कारतूस। - फोटो : अमर उजाला
एएसपी बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि स्पेशल टास्क फोर्स को कई दिनों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अवैध हथियार तस्करी करने वाले गिरोह के सक्रिय होने की सूचना मिल रही थी। इसी के चलते एसटीएफ की टीमें आरोपियों की तलाश में लगी थी। मंगलवार दोपहर करीब ढाई बजे पल्लवपुरम क्षेत्र में एसडीएस ग्लोबल हॉस्पिटल के निकट से ग्रेटर पल्लवपुरम जाने वाले रास्ते पर राशिद को गिरफ्तार किया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी के मुताबिक आरोपी ने पूछताछ में बताया कि ये कारतूस आरआईएसएस देहरादून से सुभाष राणा और सक्षम मलिक ने उसे मेरठ में किसी व्यक्ति को देने के लिए भेजा था। सुभाष राणा और सक्षम मलिक ने कहा था कि जब तुम मेरठ पहुंचोगे तो तुम्हारे पास एक फोन आएगा। वह आदमी तुम्हारे पास आए तो फोन पर बात करा देना और उससे रुपये ले लेना। पुलिस ने उससे कारतूसों के अलावा पेनकार्ड, ड्राईविंग लाइसेंस, आधार कार्ड, एटीएम कार्ड, मोबाइल फोन और एक कार बरामद की। आरोपी के खिलाफ पल्लवपुरम थाने में आर्म्स एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराकर एसटीएफ ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। एएसपी बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि सुभाष राणा और सक्षम मलिक की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
 
विज्ञापन

अनिल बंजी को रिमांड पर लिया था
जेल में बंद गिरोह के सरगना अनिल बंजी को एसटीएफ ने चार दिन की रिमांड पर लिया था। उसकी .45 बोर की पिस्टल बरामद की थी। हरियाणा और पंजाब ले जाकर उससे कई महत्वपूर्ण जानकारी जुटाई थी। रिमांड अवधि पूरी होने के बाद सोमवार को उसे वापस जेल भेज दिया था। उसे बीते 20 दिसंबर को कंकरखेड़ा क्षेत्र से गिरफ्तार किया था। इससे पहले 23 नवंबर को यूपी पुलिस के दरोगा के बेटे रोहन को 17 बंदूकों के साथ पकड़ा था। ये सभी बंदूक पुराने लाइसेंस की थीं। इन्हें गन हाउस मालिक फर्जी तरीके से अनिल बंजी गैंग को बेच रहा था।
 

जसपाल राणा का भाई है सुभाष राणा
इस मामले में राशिद के बयानों के मुताबिक एसटीएफ ने सुभाष राणा और सक्षम मलिक को भी आरोपी बनाया है। जसपाल राणा पद्मश्री हैं और ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर के कोच भी हैं। सुभाष राणा भी निशानेबाज है। बताया जा रहा है कि वह भी रेंज में खिलाड़ियों को निशानेबाजी का प्रशिक्षण देता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed