{"_id":"67679f0864eb50863307d170","slug":"up-after-listening-to-this-poem-of-kumar-vishwas-you-will-say-why-did-he-talk-about-44-countries-2024-12-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: कुमार विश्वास की ये कविता सुनकर कहेंगे... मेरठ महोत्सव में क्यों की 44 मुल्कों की बात, हो जाएंगे हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: कुमार विश्वास की ये कविता सुनकर कहेंगे... मेरठ महोत्सव में क्यों की 44 मुल्कों की बात, हो जाएंगे हैरान
Sun, 22 Dec 2024 03:54 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Sun, 22 Dec 2024 03:54 PM IST
सार
मेरठ महोत्सव का आगाज शनिवार से हो गया। कुमार विश्वास समेत अन्य कवियों ने समां बांध दिया। रविवार को हेमा मालिनी का कार्यक्रम है।
विज्ञापन
कविता पाठ करते कुमार विश्वास।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
विक्टोरिया पार्क में आयोजित कवि सम्मेलन में लाइट, साउंड, आतिशबाजी और दर्शकों के शोर के बीच मंच पर पहुंचे कवि कुमार विश्वास ने मेरठ के लोगों को राम राम की। उन्होंने कहा कि 44 मुल्कों में घूम आया और कहता हूं म्हारा मेरठ। उन्होंने पढ़ा, लोग कहते हैं महंगा हूं सबसे मगर, कितना सस्ता बिका हूं तुम्हारे बिना, मुझको दुनिया ने पाया तुम्हारे बिना, मैं जियूंगा भी कैसे तुम्हारे बिना। इस पर लोगों ने खूब तालियां बजाईं।
विज्ञापन
Trending Videos
मंच पर मौजूद कवि।
- फोटो : अमर उजाला
कवयित्री कविता तिवारी ने सुनाया, सरस्वती वंदना सारी धरा ही तुम्हारे गीत गा रही है, देवी सरस्वती मां बेटी बुला रही है। कानपुर से आए कवि हेमंत पांडेय ने खूब गुदगुदाया। बोले, लड़की से कहा कुछ खाया कर, तो मेरे 50,000 रुपये खा गई। मेरठ युवा हृदय सम्राट बनने के 500 रुपये खर्च आता है। लड़कियां माई हनी लिखती हैं मोबाइल पर और लड़के पप्पू हलवाई लिखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
छात्राओं ने दी प्रस्तुति।
- फोटो : अमर उजाला
कवि सुदीप भोला ने पढ़ा, जिसकी आंखों में खोया था, जिसकी आंखों से रोया था, जिसकी आंखों का सपना था, जिसकी आंखों में अपना था, उसकी आंखें झांक ने पाया या खुद को ही आंक न पाया, उन आंखों के नील गगन में, चांद सितारे गढ़ न पाया, उन आंखों के पत्र जवाबी, मैं अज्ञानी पढ़ ना पाया। कवि विनीत चौहान ने पढ़ा, यह धरती रण में दुश्मन का कभी कोई एहसान नहीं रखती, जुगनू की ड्योढ़ी पूजे जो ऐसा दिनमान नहीं रखती। विक्टोरिया पार्क में बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।
दर्शकों ने उठाया कार्यक्रम का लुत्फ।
- फोटो : अमर उजाला
भारत ब्रास बैंड ताजगंज ने किया मंत्रमुग्ध
मेरठ महोत्सव के रात्रि आयोजन का शुभारंभ ब्रास बैंड बैटल के साथ हुआ। विशाल बैंड बदायूं के बाद भारत ब्रास बैंड ताजगंज ने मैं जट यमला पगला दीवाना की सुंदर प्रस्तुति दी। ईगल ब्रास बैंड सहारनपुर ने ड्रम सहित अन्य वाद्य यंत्र के साथ अपनी प्रस्तुति आरंभ की। लाइट और हाई म्यूजिक जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश, देवा, माता जाकी पार्वती पिता महादेवा, गीत पर सभी का मन मोह लिया। इस बीच उन्होंने गुलाबी आंखें जो तेरी देखी, गीत पर वाद्य यंत्र से प्रस्तुति दी। देश विदेश में प्रसिद्ध नादिर अली कंपनी ने संपूर्ण बैंड बैटल आयोजित की। अंतिम प्रस्तुति कैलाश बैंड अलीगढ़ ने लाइट साउंड और सितार से प्रस्तुति दी। उन्होंने देवा ओ देवा तुमसे बढ़कर कौन, गीत पर म्यूजिक बजाया।

मेरठ के इतिहास पर नाटक मंचन
भोला मेरे शिव शंभू गीत के साथ मेरठ के इतिहास पर नाटक मंचन किया गया। कलाकारों ने 1857 की क्रांति में शहादत देने वालों के विषय में दिखाया। सिपाहियों का विद्रोह दिखाया। हफीज मेरठी का शेर सुनाया। कार्यक्रम में मेरठ के रामायण कालीन इतिहास, पांडव, मेरठ के द्वार के विषय में बताया गया। इस बीच दिल तो बच्चा है जी और चप्पा चप्पा चरखा चले गीत पर प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। लेजर शो के माध्यम से भी मेरठ का इतिहास दिखाया गया। हस्तिनापुर भूमि की महानता का गुणगान हुआ।