{"_id":"69d7271a695c0fab82062037","slug":"up-aaqib-of-meerut-is-working-for-pakistani-handlers-has-made-many-youth-of-west-up-a-henchman-from-dubai-2026-04-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: पाकिस्तानी हैंडलर्स के लिए काम कर रहा मेरठ का आकिब, दुबई से ही वेस्ट यूपी के कई युवाओं को बना चुका गुर्गा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पाकिस्तानी हैंडलर्स के लिए काम कर रहा मेरठ का आकिब, दुबई से ही वेस्ट यूपी के कई युवाओं को बना चुका गुर्गा
Thu, 09 Apr 2026 09:42 AM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Mohd Mustakim
Updated Thu, 09 Apr 2026 09:42 AM IST
सार
Meerut News: यूपी के जिला मेरठ स्थित मवाना कस्बे के सठला गांव का रहने वाला आकिब दुबई में है। वह आएदिन नए-नए धमकी भरे वीडियो बनाकर उन्माद फैलाने की कोशिश कर रहा है। एटीएस ने उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया हुआ है।
विज्ञापन
दुबई में छिपा बैठा है आकिब।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
मवाना के सठला गांव का संदिग्ध आतंकी आकिब दुबई में बैठकर माहौल खराब करने की कोशिश कर रहा है। उसने बुधवार को इंस्टाग्राम लाइव के जरिए संरक्षित पशु का नाम लेकर आपत्तिजनक भड़काऊ बातें कही हैं। उसने एक बार फिर धमकी दी है। लखनऊ एटीएस (एंटी टेररिस्ट स्क्वाड) ने उसके खिलाफ पहले से ही लुकआउट नोटिस जारी किया है। मेरठ पुलिस भी जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
एटीएस ने दो अप्रैल को पाकिस्तानी हैंडलर्स के इशारे पर देश में हमलों की साजिश रचने वाले मॉड्यूल का खुलासा किया था। इस दौरान परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के गांव अगवानपुर निवासी साकिब, अरबाब, गौतमबुद्धनगर के लोकेश और विकास को गिरफ्तार किया गया था। सभी आरोपियों को एटीएस रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पूछताछ में सामने आया है कि दुबई में बैठे आकिब ने ही साकिब का पाकिस्तानी हैंडलर्स से संपर्क कराया था। उसके बाद साकिब अपना नेटवर्क यूपी के कई शहरों के अलावा दिल्ली, हरियाणा में भी खड़ा करने में जुटा था। आकिब अभी भी दुबई में बैठकर सोशल मीडिया पर लगातार लाइव धमकी दे रहा है। उसने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर आकर कहा था कि कुछ लोग उसे आतंकी बता रहे हैं और कुछ लोग कह रहे हैं कि मेरे संबंध आसिम मुनीर से हैं। अगर आसिम मुनीर से मेरे संबंध होते तो इतने ड्रोन मारता कि...। उसने गोली मारने की भी धमकी दी। उसने न्यूज चैनलों को भी धमकी दी थी।
टेलीग्राम पर ग्रुप बनाकर युवाओं को जोड़ा
साकिब दुष्कर्म को दुष्कर्म के मामले में जेल भेजा गया था। इस केस में जमानत मिलने के बाद वह आकिब के संपर्क में आ गया। वह हैदराबाद चला गया और सैलून पर काम करने लगा। इसी दौरान वह आकिब के इशारे पर टेलीग्राम पर ग्रुप बनाकर युवाओं को आतंकी व जासूसी गतिविधियों में जोड़ने का काम करने लगा था।

द्वेष भावना फैलाकर युवाओं को जोड़ रहे आरोपी
आरोपियों ने टेलीग्राम पर कई ग्रुप बनाए हैं। इन पर आरोपी गोरक्षा दल, बजरंगदल और विहिप परिषद की कार्रवाइयों का हवाला देकर द्वेष भावना फैलाकर युवाओं को अपने साथ काम करने के लिए उकसा रहे हैं। आरोपियों के उकसावे में आकर कई युवा न केवल इनसे जुड़ गए हैं बल्कि सोशल मीडिया के जरिए धार्मिक उन्माद फैलाने लगे हैं। पांच माह पहले गाजियाबाद में संरक्षित पशु को लेकर एक युवती ने भड़काऊ बातें की थीं। इस पर गोरक्षक दक्ष चौधरी व अन्य कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया था। इस युवती के पक्ष में भी आकिब ने वीडियो बनाया था।

ये बोले एसपी देहात
आकिब के आपत्तिजनक वीडियो और धमकी देने का मामला संज्ञान में आया है। वह दुबई में है लेकिन पूरे मामले की जांच की जा रही है। उससे जुड़े अन्य युवकों की भी पहचान की जा रही है। एटीएस उसके खिलाफ कार्रवाई कर रही है। स्थानीय स्तर पर भी उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- अभिजीत कुमार, पुलिस अधीक्षक देहात