फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: A young man died of burns after falling into a brick kiln fire in Muzaffarnagar

Muzaffarnagar: ईंट भट्ठे की आग में गिर कर युवक की जलकर मौत, भोपा में जहर के सेवन से अधेड़ ने दम तोड़ा

Sun, 09 Jun 2024 01:49 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 09 Jun 2024 01:49 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर जनपद के भोपा क्षेत्र के गांव किशनपुर में ईंट भट्ठे में जल रही आग में गिर कर युवक की माैत हो गई जबकि एक युवक की जहर के सेवन से माैत हो गई।

विज्ञापन
UP: A young man died of burns after falling into a brick kiln fire in Muzaffarnagar
मृतक बसंत का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर जनपद के भोपा क्षेत्र के गांव किशनपुर में ईंट भट्ठे में जल रही आग में गिर कर तिगरी निवासी बसंत (26 )की जलने से मौत हो गई। परिजनों ने भट्ठा संचालकों पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया । पुलिस को शव भी नहीं उठाने दिया।

विज्ञापन


युवक भट्ठे (श्री ओम ब्रिक फिल्ड) पर ईंट भराई का कार्य करता था। रविवार सुबह वह ईंट भट्ठे के ईंटों के ढेर के ऊपर से जा रहा था। वहां ईंट पकाने के लिए बनाए गए गड्ढे में आग जल रही थी। युवक पैर फिसलने से आग में जा गिरा। उसने शोर मचाया।
विज्ञापन


मजदूर मौके पर पहुंचे। उन्होंने युवक को बचाने के प्रयास किए लेकिन युवक जिंदा जल गया। यह सूचना पाकर परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस परिजनों को समझाने में लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जहर के सेवन से  अधेड़ की मौत, तीन लोगों पर आरोप
भोपा क्षेत्र के गांव फिरोजपुर निवासी कैलाश(55) की जहर का सेवन करने से मौत हो गई। मृतक के भाई पूर्व प्रधान कृष्णपाल ने गांव के ही तीन लोगों पर जहर खिलाने का आरोप लगाकर तहरीर दी है। इस मामले की एक वीडियो भी वायरल हुई है जिसमें मौत से पहले कैलाश तीनों आरोपियों पर जहर खिलाने का आरोप लगा रहा है।

थाना पुलिस का कहना है कि मृतक के पुत्र को किशोरी के साथ दुष्कर्म के आरोप में एक सप्ताह पहले गिरफ्तार किया गया था। आरोपी लोग किशोरी के परिजन है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। शव को मोर्चरी भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed