फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: A fake loan pass on the names of five farmers, complained to SSP

यूपी: नोटिस देख चौंक गए किसान, बैंक में ऐसे हुआ लोन पास, एसएसपी भी हैरान

Tue, 17 Jul 2018 11:59 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Tue, 17 Jul 2018 11:59 AM IST
विज्ञापन
UP: A fake loan pass on the names of five farmers, complained to SSP
यूपी पुलिस

उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जी हां पांच किसान लोन के लिए बैंक भी नहीं गए, और उनके नाम पर लोन पास कर दिया गया। अब बैंक ने रिकवरी नोटिस भी जारी कर कार्रवाई की चेतावनी दी है।

विज्ञापन


मामला मेरठ में जानी क्षेत्र के मोहम्मदपुर धूमी गांव का है। यहां पांच किसानों से ठगी का मामला सामने आया है। किसानों ने कहा कि वह लोन लेने के लिए कभी बैंक नहीं गए। लेकिन लोन भी हो गया, और अब बैंक ने रिकवरी नोटिस भी जारी कर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


सोमवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचे मोहम्मदपुर धूमी गांव निवासी किसान हरवीर सिंह, मदन, मनोज, ब्रह्मपाल सिंह व महिला सुरेश ने बताया कि करीब पांच साल पहले गांव के ही एक व्यक्ति ने उन्हें लोन दिलाने का झांसा दिया था। आश्वासन दिया था कि बगैर किसी गारंटी कि उन्हें 50- 50 हजार का लोन पंजाब नेशनल बैंक से दिला दिया जाएगा। आर्थिक तंगी से जूझ रहे पीड़ित किसानों ने व्यक्ति को अपने पहचान पत्र और अन्य दस्तावेज उपलब्ध करा दिए। तीन माह बाद उन्हें लोन देने से मना कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब बैंक ने किसानों को नोटिस जारी किया है। चेतावनी दी है कि यदि उन्होंने 15 दिनों के अंदर लोन जमा नहीं कराया तो वह कार्रवाई शुरू करेगा। रिकवरी नोटिस मिलने के बाद से पीड़ित किसानों के होश उड़े हुए हैं। किसानों ने गांव के व्यक्ति से शिकायत की तो वह धमकी देकर भगा दिया। जानी पुलिस ने भी कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़ितों की तहरीर पर एसएसपी राजेश कुमार पांडेय ने थाना जानी इंस्पेक्टर को निर्देश दिए हैं कि वह मामले की जांच कर ठगी के आरोपियों पर जांच के बाद कार्रवाई करें।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed