फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   University of Agriculture: can be catered on 16-17 June

कृषि विश्वविद्यालय : 16-17 जून को सकता है कैटेट

Wed, 20 Jan 2021 01:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
University of Agriculture: can be catered on 16-17 June
मोदीपुरम। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रोद्योगिकी विश्वविद्यालय में कंबाइंड एग्रीकल्चर टेक्नोलॉजी टेस्ट (यूपी कैटेट) की तैयारी तेज हो गई है। मंगलवार को परीक्षा के आयोजन के संबंध में प्रदेश के चारों कृषि विवि के कुलसचिव की बैठक हुई। बैठक में 16 और 17 जून को कैटेट के आयोजन का प्रस्ताव बना। स्टेयरिंग कमेटी की बैठक में इस पर निर्णय होगा।
विज्ञापन

दरअसल इस बार यूपी कैटेट की जिम्मेदारी मेरठ के कृषि विश्वविद्यालय को सौंपी गई है। इसी को लेकर कुलपति डॉ. आरके मित्तल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कुलसचिव डॉ. बीआर सिंह ने बताया कि यूजी, पीजी, पीएचडी की सीटों का निर्धारण किया गया है। इस बार परीक्षा 16-17 जून होना प्रस्तावित की गई है। परीक्षा के लिए ऑनलाइन फॉर्म की बिक्री 20 फरवरी से 30 जून तक होगी। वहीं इस बार परीक्षा के लिए सेंटरों की संख्या भी 6 से बढ़ाकर 8 करने का प्रस्ताव भी बनाया गया।
विज्ञापन

कुलपति डॉ. आरके मित्तल ने बताया कि बैठक में जो भी प्रस्ताव बनाए गए हैं उन्हें लखनऊ में प्रमुख सचिव की अध्यक्षता में होने वाली स्टेयरिंग कमेटी की बैठक में रखा जाएगा। परीक्षा की तिथि और सेंटरों की संख्या पर स्टेयरिंग कमेटी ही अंतिम निर्णय लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को हुई बैठक में आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय अयोध्या के कुलसिचव डॉ. पीके सिंह, बांदा कृषि विवि के कुलसचिव डॉ. जीएस पंवार, चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. सेवंद्र गुप्ता शामिल हुए।
ये बनाएं जाएंगे सेंटर
मेरठ, कानपुर, बांदा, अयोध्या के अलावा इस बार बरेली और आगरा में भी सेंटर बनाए जाएंगे। हालांकि इस पर भी अंतिम निर्णय स्टेयरिंग कमेटी की बैठक में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed