फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   United Trade Union opened front against Dehli Gate Inspector

संयुक्त व्यापार संघ ने देहली गेट इंस्पेक्टर के खिलाफ खोला मोर्चा

Sun, 11 Oct 2020 02:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2020 02:15 AM IST
विज्ञापन
United Trade Union opened front against Dehli Gate Inspector
संयुक्त व्यापार संघ ने देहली गेट इंस्पेक्टर के खिलाफ खोला मोर्चा
विज्ञापन

मेरठ। सराफा बाजार मंदिर महादेव में शहर सराफा बाजार व्यापार एसोसिएशन की बैठक का संचालन महामंत्री नरेश माहेश्वरी ने किया। बैठक में संयुक्त व्यापार संघ के पदाधिकारियों ने इंस्पेक्टर देहली गेट के व्हॉट्सएप मेसेज में सराफा व्यापारियों के खिलाफ की गई टिप्पणी की निंदा की। कहा कि उच्च अधिकारियों से मिलकर बेबुनियाद आरोप लगाने वाले इंस्पेक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जाएगी।
संयुक्त व्यापार संघ महामंत्री दलजीत सिंह ने कहा कि सराफ व्यापारियों पर इंस्पेक्टर देहली गेट ने आरोप लगाया है कि वह लोग 98 फीसदी जीएसटी चोरी करते हैं। 80 फीसदी सट्टा या एमसीएक्स खेलते हैं। संयुक्त व्यापार संघ इसका खंडन और निंदा करता है। सराफ व्यापारी के मोबाइल पर इस तरह का आरोप लगाते हुए मेसेज थाना देहली गेट इंस्पेक्टर द्वारा भेजा गया है।
विज्ञापन

संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष अजय गुप्ता नटराज ने कहा कि सराफ व्यापारियों पर जो आरोप लगाए गए हैं, वह पूरी तरह अनुचित हैं। इस संबंध में वह उच्च अधिकारियों से मिलकर पूरे मामले से अवगत कराएंगे और कार्रवाई की मांग करेंगे। उधर, शहर सराफा बाजार व्यापार एसोसिएशन के महामंत्री नरेश माहेश्वरी ने बताया कि 85 प्रतिशत सराफ के पास जीएसटी के रजिस्ट्रेशन हैं। 15 प्रतिशत के पास बैंकर्स मनी लैंडिंग के लाइसेंस हैं। संस्था का कोई भी व्यापारी एमसीएक्स से जुड़ा नहीं है। प्रभारी निरीक्षक देहली गेट द्वारा सराफा व्यापारियों की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं, जो सराहनीय कार्य है। बैठक में संयुक्त व्यापार संघ संरक्षक अरुण वशिष्ठ, सुधीर अग्रवाल, अनिल शारदा, अशोक अग्रवाल, मुकेश जैन, बिहारी लाल, विशाल, गोपाल कृष्ण, संजीव हर्ष, सुरेंद्र, सुनील, शैलेंद्र मूना आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, इंस्पेक्टर देहली गेट राजेंद्र त्यागी का कहना है कि इस मामले का पटाक्षेप हो चुका है। मेसेज भेजने के पीछे मेरी कोई गलत मानसिकता नहीं थी। सिर्फ सुरक्षा की दृष्टि से बाजार में सीसीटीवी कैमरे लगवाने की व्यापारियों से मांग की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed