फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Union Minister Shahnawaz Hussain Offers Friday Prayers at Jama Masjid in Meerut Amid Tight Security

UP: मेरठ पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन, जामा मस्जिद में अदा की जुमे की नमाज, सुरक्षा रही सख्त

Fri, 25 Jul 2025 03:47 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Fri, 25 Jul 2025 03:47 PM IST
सार

पूर्व केंद्रीय मंत्री सैय्यद शाहनवाज हुसैन शुक्रवार को मेरठ पहुंचे और कोतवाली क्षेत्र स्थित ऐतिहासिक जामा मस्जिद में जुमे की नमाज अदा की। मौके पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम रहे।

विज्ञापन
Union Minister Shahnawaz Hussain Offers Friday Prayers at Jama Masjid in Meerut Amid Tight Security
मेरठ में केंद्रीय मंत्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व केंद्रीय मंत्री सैय्यद शाहनवाज हुसैन शुक्रवार को मेरठ के दौरे पर पहुंचे। उन्होंने कोतवाली क्षेत्र स्थित जामा मस्जिद में जुमे की नमाज अदा की। इस दौरान अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन


मंत्री के साथ मौजूद समर्थकों और नमाजियों के साथ पूरे परिसर में सादगी और सौहार्द का माहौल रहा। किसी भी संभावित भीड़ और सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन ने RAF और पुलिस बल को मौके पर तैनात किया था।
विज्ञापन



पूर्व मंत्री शाहनवाज हुसैन को आज यूनिवर्सिटी के कार्यक्रम के अलावा मेरठ में शहरकाजी प्रो. सालिकीन सिद्दीकी के यहां खाने पर जाना था। दोपहर 1 बजे मंत्री शहरकाजी के घर पुराने शहर में पहुंचे। इसके बाद जामा मस्जिद में उन्होंने नमाज अदा की।  

गलियां संकरी होने के कारण पूर्व मंत्री को यहां पैदल चलकर मस्जिद तक जाना पड़ा। नमाज पढ़ने के बाद वह दोबारा शहरकाजी के घर लंच पर गए। मस्जिद में सपा नेता आदिल चौधरी सहित सपा के कुछ अन्य कार्यकर्ता भी थे।

शहनवाज हुसैन ने इस दौरान उनसे भी मुलाकात की। इस दौरान मीडियाकर्मी मस्जिद में पहुंचे तो शाहनवाज हुसैन ने फोटो क्लिक कराने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed