फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Union Minister of Human Resources posted Yoga Fitness Video on social media

#हम फिट तो इंडिया फिट, मंत्री सत्यपाल सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की Video

Thu, 31 May 2018 10:36 AM IST
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, मदन बालियान, बागपत
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, मदन बालियान, बागपत Updated Thu, 31 May 2018 10:36 AM IST
विज्ञापन
Union Minister of Human Resources posted Yoga Fitness Video on social media
केंद्रीय मानव संसाधन राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह - फोटो : अमर उजाला

खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ की ओर से शुरू किए अभियान हम फिट तो इंडिया फिट को केंद्रीय मानव संसाधन राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने स्वीकार किया। उन्होंने योग कर फिटनेस साबित की। इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। सत्यपाल सिंह का कहना है कि युवाओं को सीख लेनी चाहिए, यह बेहद प्रेरक और अच्छा अभियान है।

विज्ञापन


पिछले दिनों ट्विटर पर केंद्रीय  खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने खेल और बॉलीवुड की कुछ फेम्स हस्तियों को टैग करते हुए हम फिट तो इंडिया फिट का वीडियो शेयर किया था। हस्तियों से इस अभियान में शामिल होने की अपील की गई थी। अभिनेता अभिताभ बच्चन से लेकर खिलाड़ी सानिया नेहवाल, विराट कोहली के अलावा  ऋतिक रोशन, मनोज तिवारी जैसी हस्तियां इस चैंलेज को एक्सेप्ट कर चुकी हैं। बॉलीवुड जगत से अभिनेता ऋतिक रोशन ने इस चैलेंज को स्वीकार किया था। अब केंद्रीय मानव संसाधन राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने चैलेंज को स्वीकार किया है। योगा करते हुए 21 सेकेंड की एक वीडियो सोशल मीडिया पर अप लोड की गई है, जिसमें डॉ. सत्यपाल सिंह योग करते दिख रहे हैं। उनका कहना है कि युवाओं को अभियान से सीख लेनी चाहिए। खुद को हमेशा फिट रखें और सेहत के प्रति जागरूक रहें।  योग दिवस 21 जून के लिए खेल मंत्री ने देश में यह अभियान शुरू किया है।  
विज्ञापन


सत्यपाल सिंह बने गुरुकुल कांगड़ी के कुलाधिपति
केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री सत्यपाल सिंह को गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय का कुलाधिपति चुना गया है। विवि की तीन प्रबंध आर्य प्रतिनिधि सभाओं के प्रधानों ने सर्वसम्मति से विवि के कुलाधिपति के रूप में सत्यपाल सिंह का चयन किया है। कुलाधिपति के चयन को लेकर दिल्ली, हरियाणा और पंजाब आर्य प्रतिनिधि सभाओं के प्रधानों ने बुधवार को चंडीगढ़ में बैठक की। जिसमें दिल्ली आर्य प्रतिनिधि सभा के प्रधान धर्मपाल आर्य, हरियाणा आर्य प्रतिनिधि सभा के प्रधान मास्टर रामपाल आर्य और पंजाब आर्य प्रतिनिधि सभा के प्रधान सुदर्शन आर्य से सर्वसम्मति से विवि के कुलाधिपति के रूप में सत्यपाल का चयन किया। सत्यपाल सिंह बागपत से भाजपा के सांसद चुने गए। गुरुकुल कांगड़ी विवि के कुलसचिव प्रो. विनोद कुमार शर्मा ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि विवि की प्रबंध आर्य प्रतिनिधि सभा दिल्ली, हरियाणा और पंजाब के प्रधानों से सर्वसम्मति से सत्यपाल सिंह को विवि का कुलाधिपति चुना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed