फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Union Minister Nitin Gadkari inaugurated Meerut-Bulandshahr NH-235

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया हाईवे का लोकार्पण, अब 40 मिनट में पहुंचिए मेरठ से बुलंदशहर

Fri, 27 Nov 2020 03:25 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 27 Nov 2020 03:25 AM IST
विज्ञापन
Union Minister Nitin Gadkari inaugurated Meerut-Bulandshahr NH-235
मेरठ-बुलंदशहर एनएच-235 का लोकार्पण - फोटो : अमर उजाला

अब 100 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से वाहन मेरठ से बुलंदशहर जाने वाले हाईवे से गुजरेंगे। गुरुवार को केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मेरठ-बुलंदशहर एनएच-235 का लोकार्पण किया। चार लेन के इस हाईवे को 61.19 किमी बनाया गया है। इसकी कुल लागत 2407.91 करोड़ है। इसके बनने से पहले जहां बुलंदशहर पहुंचने में दो घंटे लगते थे अब सिर्फ मात्र 40 मिनट में पहुंच जाएंगे। 

विज्ञापन


मेरठ में हापुड़ रोड पर लोहियानगर मंडी से 500 मीटर आगे शुरू होने वाले इस हाईवे पर अत्याधुनिक सुविधाएं दी गई हैं। हाईवे के किनारे आने वाले गांव के नाम साइन बोर्ड पर लगाए गए हैं। वहीं, हाईवे किनारे प्रतीक्षालय भी बनाए गए हैं। इसके अलावा आपात स्थिति में किसी भी सहायता के लिए इमरजेंसी फोन बूथ बनाए गए हैं। यहां से बटन दबाने के बाद गुलावठी में बने टोल प्लाजा पर कॉल पहुंचेगी। वहां से वाहन चालक को तुरंत सहायता पहुंचाई जाएगी।
विज्ञापन


14 लेन का टोल प्लाजा
इस हाईवे पर हापुड़ के गांव कुराना के किमी 47 पर 14 लेन का टोल प्लाजा बनाया गया है। इस हाईवे का शिलान्यास 29 सितंबर 2016 को केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने किया था। इस हाईवे के बनने से पश्चिमी उत्तर प्रदेश और एनसीआर के निवासियों को लाभ हो रहा है। वहीं, मेरठ और मुजफ्फरनगर से बुलंदशहर, अलीगढ़ और आगरा आने-जाने वाले यात्रियों को लाभ होगा। पहले ये हाईवे दो लेन का था लेकिन इसे अब चार लेन का बना दिया गया है। सबसे खास बात ये है कि इसे पेव्ड सोल्डर सीमेंट कंक्रीट से बनाया गया है जिससे आने वाले भविष्य में रखरखाव में खर्चा कम होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: चलती बस में खौफनाक वारदात, कूदकर भागे बदमाश, यात्रियों में फैली दहशत, तस्वीरें

हाईवे पर बनाए बाईपास
फफूंडा बाईपास - 2.7 किमी
खरखौदा बाईपास - 3.2 किमी
हापुड़ बाईपास - 12.43 किमी
गुलावठी बाईपास - 7.6 किमी
हाईवे पर हुए निर्माण
मुख्य सेतु - एक
रेलवे उपरगामी सेतु - एक
लघु सेतु - 9
पुलिया - 68
उपरगामी सेतु - 5
बड़े जंक्शन - 11
छोटे जंक्शन - 81
बाईपास - चार
कुल लंबाई 25.93 किमी
टोल प्लाजा - एक

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed