फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   union minister Giriraj Singh says that Need to fight people who are plotting to break the country

देश को तोड़ने की साजिश रच रहे लोगों से मुकाबला करने की जरुरत: गिरिराज सिंह

Sun, 16 Feb 2020 03:15 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 16 Feb 2020 03:15 PM IST
विज्ञापन
union minister Giriraj Singh says that Need to fight people who are plotting to break the country
giriraj singh - फोटो : amar ujala
मेरठ में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के सुभाष चंद्र बोस प्रेक्षागृह में सांस्कृतिक गौरव संस्थान व संस्कार भारती के संयुक्त तत्वाधान में आज धर्म संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने जहां संतो को अपने मतों से बाहर निकल कर हिंदुओं को जगाने का संदेश दिया। वहीं कहा कि कुछ लोग देश को तोड़ने की साजिश रच रहे हैं, ऐसे लोगों से मुकाबला करने की अब जरूरत है सभी युवाओं को इसके लिए आगे आना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने युवाओं से आवाहन किया कि वह सनातन धर्म और संस्कृति को पहचानें। उन्होंने सीए का विरोध कर रहे लोगों को नसीहत दी, उन्होंने कहा कि अगर हिंदू युवा नहीं जागे, उन्हें भविष्य में पछताना पड़ेगा।

उन्होंने पाकिस्तान में हिंदुओं के साथ हो रहे अत्याचार के बारे में भी सभी को बताया। उन्होंने कहा कि हम जनसंख्या नियंत्रण कानून को लेकर लड़ाई लड़ रहे हैं। एक समय में हिंदुस्तान में मुस्लिमों की संख्या बहुत कम थी लेकिन आज वह बड़ी संख्या में पहुंच गए हैं। 

उन्होंने दिल्ली चुनाव में भाजपा के पक्ष में आए बुरे नतीजों और अमित शाह के बयान पर चुप्पी साध ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed