फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Union Minister Dr. Sanjeev Balyan inaugurated five galleries depicting glory of 1857 at State Freedom Struggle Museum located at the Martyrs Memorial

यूपी: मेरठ क्रांति पर्व पर ताजा हो गईं 1857 की क्रांति की गौरवगाथाएं, 21 स्थलों को जोड़ने वाले 4.1 किमी लंबे क्रांति पथ का शिलान्यास

Sat, 18 Dec 2021 10:28 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 18 Dec 2021 10:28 AM IST
सार

शहीद स्मारक में स्वाभिमान, स्वराज, संघर्ष, संग्राम और संकल्प गैलरी बनाकर यहां तस्वीरों में इतिहास को संजोया गया है। मेरठ में 1857 का सैनिक विद्रोह और इसके बाद पश्चिमी उत्तर प्रदेश के गांवों में बिखरी क्रांतिगाथाओं को यहां तस्वीरों में सहेजा गया है। 

विज्ञापन
Union Minister Dr. Sanjeev Balyan inaugurated five galleries depicting glory of 1857 at State Freedom Struggle Museum located at the Martyrs Memorial
स्वतंत्रता संग्राम संग्रहालय में 1857 की गौरवगाथा को दर्शाती पांच गैलरी का शुभारंभ किया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजादी का अमृत महोत्सव के तहत मेरठ क्रांति पर्व मना रहा है। शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने शहीद स्मारक स्थित राजकीय स्वतंत्रता संग्राम संग्रहालय में 1857 की गौरवगाथा को दर्शाती पांच गैलरी का शुभारंभ किया। क्रांतिकारियों से जुड़े 21 स्थलों को जोड़ने वाले 4.1 किलोमीटर लंबे क्रांति पथ का शिलान्यास किया। 
विज्ञापन


शहीद स्मारक में स्वाभिमान, स्वराज, संघर्ष, संग्राम और संकल्प गैलरी बनाकर यहां तस्वीरों में इतिहास को संजोया गया है। मेरठ में 1857 का सैनिक विद्रोह और इसके बाद पश्चिमी उत्तर प्रदेश के गांवों में बिखरी क्रांतिगाथाओं को यहां तस्वीरों में सहेजा गया है। 
विज्ञापन


पांचली घाट, बागपत में किसानों द्वारा नावों के पुल का विध्वंस, मुजफ्फरनगर, शामली, अकलपुरा और सरधना की लड़ाई भी यहां दिखाई गई है। इस अवसर पर ऐतिहासिक विक्टोरिया पार्क में केरल के लोकनृत्य, पंजाब के गतका और कौरवी में गाई देशभक्ति की रागनियों ने क्रांति की स्मृतियां ताजा कर दीं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में इतिहासविद् केडी शर्मा की पुस्तक सिंहावलोकन: गदर से गणतंत्र तक व सरदार पटेल इन बारदोली मूवमेंट का विमोचन भी किया गया। वीर नारियों का सम्मान भी हुआ। राज्यसभा सदस्य विजयपाल सिंह तोमर, कमिश्नर सुरेन्द्र सिंह  जिलाधिकारी के. बालाजी आदि मौजूद रहे। 

लाल किला फतेह तक का दृश्य

संघर्ष गैलरी में लाल किले पर क्रांतिकारियों का प्रवेश और दिल्ली पर अंतिम हमला दिखाया गया है। नाना साहब की हरी टोपी, कानपुर के क्रांतिकारियों की सूची भी यहां लगी है। संग्राम गैलरी में तात्या टोपे की सेना, फिरोजशाह के बुंदेलखंड पहुंचकर तात्या टोपे के साथ सम्मिलित होने की सूचना, बाबू कुंवर सिंह से जुड़ी घटनाओं हैं। संकल्प गैलरी में पश्चिम बंगाल के बैरकपुर  विद्रोह, बिहार, छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के क्रांतिकारियों की गाथाएं सहेजी गई हैं। 

स्क्रीन पर देखें-सुनें 1400 पेज का इतिहास 
गैलरी में इतिहास को डिजिटली देखने के लिए टैब की व्यवस्था की गई है। एक क्लिक करने पर आप 1400 पेज का इतिहास देख सकेंगे। इसे राजकीय अभिलेखागार ने तैयार किया है। वहीं, टैब पर क्लिक करने पर घटना को सुनाया भी जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed