{"_id":"678248edfc4bcee2e002f60c","slug":"union-defense-minister-rajnath-singh-will-give-degrees-and-medals-to-four-thousand-students-today-meerut-news-c-72-1-mrt1059-127214-2025-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आज चार हजार छात्रों को प्रदान करेंगे उपाधि और पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आज चार हजार छात्रों को प्रदान करेंगे उपाधि और पदक
विज्ञापन
गंगानगर स्थित आईआईएमटी यूनिवर्सिटी में दीक्षात समारोह की व्यवस्था देखने पहुंचे डीएम, एसएसपी व
आईआईएमटी यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि रहेंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
गंगानगर। केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह शनिवार को गंगानगर स्थित आईआईएमटी यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। सुरक्षा व्यवस्था और तैयारियों का शुक्रवार को जिलाधिकारी दीपक मीणा, एसएसपी डॉ. विपिन ताडा, एसपी देहात, एसडीएम सदर ने निरीक्षण किया।
आईआईएमटी यूनिवर्सिटी के मीडिया प्रभारी सुनील शर्मा के मुताबिक दीक्षांत समारोह सुबह 11 बजे शुरू होगा। इसमें मुख्य अतिथि रक्षामंत्री राजनाथ सिंह करीब चार हजार छात्र-छात्राओं को उपाधि व पदक प्रदान करेंगे। कार्यक्रम की श्रृंखला में आर्मी बैंड और यूनिवर्सिटी के एनसीसी कैडेट्स भाग लेंगे। शोभायात्रा में डीन और विभागाध्यक्ष भी हिस्सा लेंगे। छात्रों को राष्ट्रीय स्तर पर इनोवेशन के लिए एपीजे अब्दुल कलाम मेमोरियल स्वर्ण पदक, खेल प्रदर्शन उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मेजर ध्यान चंद मेमोरियल स्वर्ण पदक, विवि. टॉपर्स को ओमप्रकाश गुप्ता मेमोरियल स्वर्ण पदक से सम्मानित किया जाएगा। स्कूलों के टॉपर्स को डॉ. सत्यप्रभा गुप्ता स्वर्ण पदक, प्रोग्राम टॉपर्स को कुलाधिपति स्वर्ण पदक से सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में कुल 275 पदक और करीब चार हजार उपाधियां वितरित की जाएंगी।

-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ
विज्ञापन