फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Union apologises for misbehaviour with sanitation workers, warns of agitation

Meerut News: सफाई कर्मचारियों से दुर्व्यवहार पर माफी, यूनियन ने आंदोलन की दी चेतावनी

Wed, 08 Apr 2026 10:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
Union apologises for misbehaviour with sanitation workers, warns of agitation
सरधना। नगर में सफाई कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार के मामलों को लेकर अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस ने कड़ा रुख अपनाया है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चावरिया के नेतृत्व में बुधवार को कर्मचारी नगर पालिका की चेयरपर्सन सबीला बेगम के आवास पहुंचे और पूर्व चेयरमैन निजाम अंसारी से वार्ता की।
विज्ञापन

चावरिया ने बताया कि मंडी चमारान क्षेत्र में एक व्यक्ति ने एक सफाई कर्मचारी के साथ अनुचित व्यवहार किया। मामले की जानकारी मिलने पर पूर्व चेयरमैन निजाम अंसारी ने तत्काल हस्तक्षेप करते हुए संबंधित व्यक्ति को बुलवाकर कर्मचारी से माफी मंगवाई और भविष्य में ऐसी घटना न दोहराने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

इस दौरान चावरिया ने कहा कि कर्मचारियों के सम्मान से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। यदि आगे ऐसी घटनाएं हुईं तो संबंधित क्षेत्र में सफाई कार्य बंद कराने के साथ कानूनी कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, यूनियन ने नगर पालिका प्रशासन पर भी कर्मचारियों के उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। ज्ञापन में कहा गया कि कर्मचारियों से तय समय से अधिक कार्य लिया जा रहा है, लेकिन ओवरटाइम का भुगतान नहीं हो रहा। रात्रि ड्यूटी, अवकाश और सुरक्षा सुविधाओं की भी अनदेखी की जा रही है।

यूनियन ने 20 अप्रैल तक समस्याओं के समाधान की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि कार्रवाई न होने पर 21 अप्रैल से चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया जाएगा, जिसकी शुरुआत सांकेतिक भूख हड़ताल से होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed