फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Under the admission festival, girl students were made aware

Meerut News: प्रवेश उत्सव के तहत छात्राओं को किया जागरूक

Thu, 07 May 2026 07:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 07:09 PM IST
विज्ञापन
Under the admission festival, girl students were made aware
दौराला----दादरी के राजकीय डिग्री कॉलेज के ​शिक्षक नए पाठयक्रम के ​लिए स्कूलों में जाकर जानकारी 
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


दौराला। दादरी गांव स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय द्वारा सत्र 2026-27 में बीए बीएससी एवं बीकॉम पाठ्यक्रमों में प्रवेश को लेकर जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान शासन के निर्देशानुसार प्रवेश उत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित किया जा रहा है।

महाविद्यालय प्रशासन के अनुसार अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक छात्राओं को उच्च शिक्षा से जोड़ना और उन्हें नजदीकी महाविद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी देना है। इसी क्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक दादरी सहित आसपास के गांवों में पहुंचकर इंटर कॉलेजों में अध्ययनरत छात्राओं को प्रवेश के लिए प्रेरित कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को प्राध्यापकों ने टिटोड़ा, बहादुरगढ़ व दादरी सहित अन्य गांवों का भ्रमण किया।
विज्ञापन

उन्होंने इंटर कॉलेजों में जाकर छात्र-छात्राओं से संवाद किया और राजकीय महाविद्यालय दादरी में उपलब्ध शैक्षणिक सुविधाओं विषयों एवं प्रवेश प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही ग्रामीणों से भी संपर्क कर बेटियों को उच्च शिक्षा दिलाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed