फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Under engineer suspended for leaving headquarters without informing

बिना बताए हैडक्वार्टर से गायब हुए अवर अभियंता निलंबित

Fri, 30 Aug 2019 02:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2019 02:30 AM IST
विज्ञापन
Under engineer suspended for leaving headquarters without informing
मेरठ। नियंत्रक अधिकारी को बिना बताए ड्यूटी से गायब होकर पीवीवीएनएल एमडी से मुलाकात करना एक अवर अभियंता को भारी पड़ गया। एमडी ने बिना बताए हेडक्वार्टर छोड़ने पर अवर अभियंता को निलंबित कर दिया। अमरोहा में तैनात अवर अभियंता किशोर कुमार ने किसी काम को लेकर बुधवार को एमडी आशुतोष निरंजन से मुलाकात की थी। एमडी ने अवर अभियंता से हेडक्वार्टर छोड़कर आने की सूचना अपने नियंत्रक अधिकारी को देने की बाबत पूछा तो अवर अभियंता किशोर कुमार ने बताया कि उन्होंने इसकी जानकारी एसडीओ अमरोहा को दी है। एमडी ने एसडीओ अमरोहा को फोन लगाकर पूछा तो एसडीओ ने मना कर दिया। भ्रामक और झूठा बयान देने पर एमडी ने किशोर कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। एमडी ने बताया कि नियंत्रक अधिकारी को बिना बताए हेडक्वार्टर छोड़ना, झूठा एवं भ्रामक बयान देना उप्र सरकारी कर्मचारी आचरण नियमावली 1956 का उल्लंघन है। एमडी ने सभी मुख्य अभियंता को निर्देश दिया कि अवकाश स्वीकृत कराए बगैर हेडक्वार्टर छोड़ने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों का वेतन काटा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed