फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Uncontrolled traffic on city roads, increasing difficulties for pedestrians

Meerut News: नगर की सड़कों पर बेकाबू ट्रैफिक, राहगीरों की मुश्किलें बढ़ीं

Sun, 02 Nov 2025 09:16 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Nov 2025 09:16 PM IST
विज्ञापन
Uncontrolled traffic on city roads, increasing difficulties for pedestrians
सरधना। मेरठ रोड पर कस्बा पुलिस चौकी के सामने लगा भीषण जाम। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। नगर में कस्बा पुलिस चौकी चौराहे पर भयंकर जाम लग गया। रविवार को साप्ताहिक पैंठ के साथ शादी समारोहों की रौनक ने यातायात व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी। सुबह से ही मुख्य चौराहे के पास मेरठ रोड पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रही। लोग घंटों तक जाम में फंसे रहे।

रविवार को जाम ने मेरठ रोड पर यातायात व्यवस्था को पूरी तरह ठप कर दिया। कई बार पुलिसकर्मियों ने रास्ता खुलवाने का प्रयास किया लेकिन अतिक्रमण और अव्यवस्थित पार्किंग के कारण हालात संभल नहीं सके। नगर के मुख्य चौराहे से गुजरना किसी जंग से कम नहीं दिखा। चारों दिशाओं में वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। राहगीर जाम में फंसे रहे। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर की सड़कों पर अतिक्रमण और बेतरतीब पार्किंग जाम का प्रमुख कारण है।
विज्ञापन

दुकानदारों ने सड़क किनारे सामान फैलाकर आधी सड़क पर कब्जा कर रखा है। इससे दोपहिया और चारपहिया वाहनों का निकलना मुश्किल हो गया है। जाम खुलवाने में पुलिसकर्मियों को भी काफी मशक्कत करनी पड़ी, लेकिन ट्रैफिक व्यवस्था पर कोई खास असर नहीं पड़ा। जाम के दौरान एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ में कई राहगीरों की आपस में कहासुनी भी हुई। लोगों ने प्रशासन से स्थायी समाधान की मांग करते हुए कहा कि अगर अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो आने वाले दिनों में जाम की समस्या और विकराल रूप ले सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed