फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Uncontrolled tractor overturned, farmer died

Meerut News: अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलटा, किसान की मौत

Wed, 10 May 2023 02:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 10 May 2023 02:30 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled tractor overturned, farmer died
हस्तिनापुर। गांव गणेशपुर से करीमपुर की ओर जाने वाले रजवाहे की पटरी पर ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में पलट गया। ट्रैक्टर के नीचे दबने से किसान की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

गांव गणेशपुर से करीमपुर की ओर जाने वाले रजवाहे की पटरी पर किसान नीटू (35) पुत्र इच्छाराम निवासी झुनझुनी ट्रैक्टर और उसके पीछे रूटर लेकर गांव की ओर जा रहा था। ट्रैक्टर के पीछे रूटर होने के कारण ट्रैक्टर सड़क के किनारे गहरी खाई में जा पलटा और नीटू उसके नीचे दब गया। आसपास खेतों में काम कर रहे किसान और राहगीरों ने थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर सीधा कराया लेकिन नीटू की मौत हो गई थी। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी। थाना प्रभारी रमेश चंद्र शर्मा ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed