फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Uncontrolled car overturns in pond, death of two youths

अनियंत्रित कार तालाब में पलटी, दो युवकों की जान गई

Thu, 12 Aug 2021 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Uncontrolled car overturns in pond, death of two youths
बिजनौर : धामपुर क्षेत्र में बुधवार रात अनियंत्रित होकर तालाब में पलटी पड़ी कार। - फोटो : DHAMPUR
अनियंत्रित कार तालाब में पलटी, दो युवकों की मौत
विज्ञापन

धामपुर (बिजनौर)। क्षेत्र के गांव बसेड़ा कुंवर में अनियंत्रित कार के तालाब में पलट जाने से कार में सवार दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों में मुरादाबाद जनपद के भाजपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह का कांठ निवासी 23 वर्षीय भांजा रोहित कुमार चौहान और धामपुर थाने के गांव सलेम सराय निवासी 24 वर्षीय मनु प्रताप सिसौदिया शामिल हैं। मनु प्रताप सिंह वायु सेना में एसी रेंक के पद पर गुजरात के नालिया में कार्यरत थे। दोनों कार से क्षेत्र के गांव बसेड़ा कुंवर में एक कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे।
धामपुर की टीचर्स कॉलोनी निवासी राजपाल सिंह मुरादाबाद में भाजपा के जिलाध्यक्ष हैं। उनका मुरादाबाद के कांठ निवासी भांजा रोहित कुमार चौहान (23) पुत्र भोपाल सिंह उनके यहां पर रहकर लक्ष्य कॉलेज में पढ़ाई करता था। बुधवार शाम वह धामपुर थाना क्षेत्र के गांव सलेम सराय निवासी मनु प्रताप सिंह सिसौदिया के साथ कार से गांव बसेड़ा कुंवर में एक कार्यक्रम में शामिल होने गया था। रात में करीब 11:30 बजे दोनों घर लौट रहे थे। गांव के बाहर निकलने पर तीब्र मोड़ पर उनकी कार अनियंत्रित होकर तालाब में गिरकर पलट गई।
विज्ञापन

आसपास के लोगों ने उन्हें कार से बाहर निकाला। रोहित को प्राथमिक उपचार के बाद मुरादाबाद ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जबकि मनु को धामपुर में ही सरकारी अस्पताल में डाक्टरों ने परीक्षण के दौरान मृत घोषित कर दिया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने मनु का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल क्राइम राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि रोहित की मौत मुरादाबाद में हुई है, इसलिए उसका वहीं पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवेंद्र सिंह का इकलौता पुत्र था मनु
ग्रामीणों ने बताया कि सलेम सराय निवासी मनु प्रताप सिसौदिया देवेंद्र सिंह का इकलौता पुत्र था। अभी उसकी शादी नहीं हुई थी। देवेंद्र सिंह एक साधारण किसान हैं। इस हादसे के बाद उनका रो रोकर बुरा हाल है। मनु के कोई और सगा भाई बहन भी नहीं है। परिवार के सदस्यों ने बताया कि वह जब भी गांव में आता था, सभी के पास आता जाता था। यदि कोई उसे नहीं मिलता था तो उसके बारे में बार-बार पूछता रहता था। मनु बेहद मृदुभाषी था। इस समय उसकी गुजरात के नालिया में पोस्टिंग थी।
देर रात तक वापस आने की बात कहकर गया था रोहित
कांठ (मुरादाबाद)। दोस्त के साथ रिश्तेदारी में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने गया रोहित घर से कह कर गया था कि वह रात तक वापस आ जाएगा। रोहित रात को वापस तो नहीं आया, लेकिन उसके नहीं रहने की खबर आई। रोहित के तालाब में डूबने की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गए। भाजपा जिलाध्यक्ष सहित परिजन बुधवार की रात ही बिजनौर के लिए रवाना हो गए। गुरुवार को गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
रोहित चौहान (23) अपने मामा और भाजपा के जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह चौहान के साथ ही रहता था। बिजनौर के कस्बा स्योहारा स्थित उनके कॉलेज में वह कार्यालय प्रमुख के तौर पर कार्यरत था। रोहित बुधवार की रात अपने दोस्त मनु प्रताप सिसौदिया (एयरफोर्स कर्मी) के साथ बिजनौर के गांव बसेड़ा कुंवर में एक रिश्तेदारी में आयोजित कार्यक्रम गया था। रात करीब साढ़े दस बजे रोहित और मनु प्रताप बसेड़ा कुंवर के अपने दोस्त ग्राम प्रधान की कार लेकर धामपुर लौट रहे थे। दोनों जब बसेड़ा कुंवर से बाहर निकलते तो अचानक मोड़ पर कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे तालाब में जा गिरी, जिससे रोहित और मनु की पानी में डूबकर मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस, भाजपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह चौहान व मृतकों के परिजन मौके पर पहुंच गए। इसके बाद पुलिस और ग्रामीणों ने कार और दोनों के शवों को तालाब से निकलवाया। रोहित के परिजन शव को कांठ ले आए। गुरुवार को गमगीन माहौल में परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

चार भाई बहनों में सबसे छोड़ा था रोहित
कांठ। तालाब में कार गिरने से पानी में डूबकर जान गंवाने वाले कांठ के फकीरगंज निवासी रोहित चौहान अपने चार भाई बहनों में सबसे छोटा था। उसकी मौत से पिता भोपाल सिंह, मां कुसुम देवी, बड़े भाई मोहित चौहान, ममेरे भाई अमित चौहान, अनुराग चौहान आदि का रो रोकर बुरा हाल है। रोहित की मौत की सूचना पर भाजपा के पश्चिमी यूपी क्षेत्रीय महामंत्री हरिओम शर्मा, कांठ भाजपा विधायक राजेश कुमार सिंह उर्फ चुन्नू, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघचालक कृष्ण गोपाल, जिला प्रचारक सचिन, पूर्व एमएलसी परमेश्वर लाल सैनी, जिला महामंत्री राजन विश्नोई, विधानसभा प्रभारी सत्यवान राजपूत, मंडल अध्यक्ष राजपाल प्रजापति, चौधरी हुक्म सिंह, मुकेश माहेश्वरी, जीतू वर्मा, राजू कालरा, ब्लाक प्रमुख चौधरी राजपाल सिंह, कुंवर सुरेंद्र सिंह आदि ने दुख व्यक्त कर परिजनों को सांत्वना दी है।

बिजनौर : धामपुर क्षेत्र में अनियंत्रित होकर तालाब में गिरी कार।

बिजनौर : धामपुर क्षेत्र में अनियंत्रित होकर तालाब में गिरी कार।- फोटो : DHAMPUR

मृतक रोहित, फाइल फोटो

मृतक रोहित, फाइल फोटो- फोटो : DHAMPUR

मृतक मनु प्रताप सिंह सिसौदिया, फाइल फोटो

मृतक मनु प्रताप सिंह सिसौदिया, फाइल फोटो- फोटो : DHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed