{"_id":"5f4570988ebc3e3ce65e1352","slug":"uncontrleed-trcuk-illusion-by-tractor-tracter-over-turn-three-brothers-are-injured-sardana-news-mrt4979995177","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ-बड़ौत मार्ग पर बेकाबू डंपर की टक्कर से ट्रैक्टर पलटा, तीन सगे भाई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ-बड़ौत मार्ग पर बेकाबू डंपर की टक्कर से ट्रैक्टर पलटा, तीन सगे भाई घायल
Wed, 26 Aug 2020 01:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
मेरठ-बड़ौत मार्ग पर हिंडन नदी के निकट ईंटों से भरे एक बेकाबू डंपर ने सामने से आ रहे ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर सड़क पर पलट गया। वहीं ट्रैक्टर में सवार तीन सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सड़क हादसा मंगलवार सुबह हुआ, जब खेड़ी कलां निवासी तीन सगे भाई इनाम, अब्दुल कादिर, मोहम्मद अली पुत्र इंतजार अपने ट्रैक्टर को लेकर खेत में काम करने जा रहे थे। बताया गया है कि इसी दौरान बड़ौत की ओर से आ रहे ईंटों से भरे बेकाबू डंपर ने ट्रैक्टर में उल्टी साइड में जाकर टक्कर मार दी।
हादसे में ट्रैक्टर पलट गया। ट्रैक्टर सवार तीनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना से मार्ग पर जाम लग गया। वहीं दूसरी और चालक ट्रक छोड़कर मौके पर से फरार हो गया।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को गंभीर हालत में सीएचसी पर भर्ती कराया गया। जहां एक की हालत गंभीर बताई गई है। समाचार लिखे जाने तक हादसे को लेकर रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है।