{"_id":"5a6070124f1c1b76268b4e83","slug":"unconsciousness-increased-in-khap-chaudhary-by-the-supreme-court-stance-these-opinions","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुप्रीम कोर्ट के कड़े रुख से खाप चौधरियों में बढ़ गई बेचैनी, दी ये राय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुप्रीम कोर्ट के कड़े रुख से खाप चौधरियों में बढ़ गई बेचैनी, दी ये राय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, शामली
Updated Thu, 18 Jan 2018 03:30 PM IST
विज्ञापन
बाबा श्याम सिंह और हरकिशन मलिक का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के शामली में अंतरजातीय विवाह को लेकर खाप पंचायतों पर लगाम लगाने के संबंध में सुप्रीम कोर्ट के रुख से खाप चौधरियों में बेचैनी बढ़ गई है। एक तरफ न्यायालय के सम्मान की बात की जा रही है। वहीं, दूसरी तरफ सगोत्रीय विवाह की खिलाफत बरकरार रखने की बात खापों के चौधरी कह रहे हैं। उनका कहना है कि समाज में व्याप्त बुराइयों के खिलाफ हमेशा से खाप कार्य करती रही है। सगोत्रीय विवाह की वजह से सामाजिक व्यवस्था चरमरा सकती है, जिसके चलते सगोत्रीय विवाह का विरोध होता रहेगा।
विज्ञापन
मंगलवार को ही सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि अंतरजातीय विवाह करने वाले बालिग जोड़े पर खाप पंचायतों या अन्य संगठनों का किसी भी प्रकार का हमला गैरकानूनी है। अगर दो वयस्क विवाह करते हैं, तो कोई खाप पंचायत उस पर सवाल खड़ा नहीं कर सकती है। इसको लेकर खाप चौधरियों ने अपनी राय दी है। उनका कहना है कि न्यायालय अपना कार्य करता है, लेकिन सामाजिक व्यवस्था ठीक ढंग से भी चलनी जरूरी है।
विज्ञापन
इस बारे में गठवाला खाप के चौधरी हरिकिशन सिंह मलिक का कहना है कि आज तक किसी खाप ने ऑनर किंलिंग का फैसला नहीं सुनाया। न्यायालय सर्वोपरि है, लेकिन खाप भी समाज हित में कार्य करती आई है और करती रहेगी।
विज्ञापन
पढ़ें : वैज्ञानिक बनना चाहता है चिराग, 8वीं के इस छात्र की पुकार- मोदी-योगी एक बार जरूर आएं गांव
बतीसा खाप के चौधरी सूरजमल का कहना है कि खाप ने हमेशा ही सामाजिक बुराइयों के खिलाफ आवाज उठाई। सगोत्रीय विवाह होने की वजह से समाज में कई प्रकार की बुराइयां पैदा होती हैं, जिस कारण सगोत्रीय विवाह का विरोध होता है। उसमें किसी तरह की पाबंदी नहीं होनी चाहिए।
वहीं, गठवाला खाप के बहावड़ी थांबेदार चौधरी श्याम सिंह का कहना है कि सामाजिक दायरे में विवाद निपटाने का प्रयास ही खाप करती हैं। खाप ऐसा कोई निर्णय नहीं सुनाता है, जिससे समाज को आपत्ति हो। सगोत्रीय विवाह तो गलत है, उसे समाज स्वीकार नहीं कर सकता है। खाप समाज हमेशा समाज के हित को लेकर संघर्ष करती रही है। खाप का मकसद होता है कि आपसी समस्याओं का हल मिलजुल कर निकाला जाए। इससे समाज के सभी लोगों में विश्वास की भावना पैदा होती है। खाप अदालत के फैसले का सम्मान करती है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/