{"_id":"673a6c3d8aecd9e1df03ecd4","slug":"uncle-and-two-nieces-died-after-being-crushed-by-a-vehicle-meerut-news-c-14-1-mrt1028-709960-2024-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: वाहन ने कुचला, चाचा व दो भतीजी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: वाहन ने कुचला, चाचा व दो भतीजी की मौत
विज्ञापन
सरूरपुर। बिनौली रोड पर करनावल गेट के पास हादसे के दौरान मौजूद भीड़। संवाद
सरधना/सरूरपुर (मेरठ)। सरधना-बिनौली रोड पर रविवार शाम करनावल गेट के पास सड़क हादसे में दो चचेरी बहनों व उनके चाचा की मौत हो गई। सड़क पर खड़ी गन्ने से लदी ट्रॉली में बाइक टकराने के बाद अज्ञात वाहन ने उन्हें कुचल दिया।
गांव रतनगढ़ी निवासी सुनील (40) पुत्र रामस्वरूप, भतीजी मनीषा (22) पुत्री देवेंद्र और उपासना (19) पुत्री गजेंद्र के साथ बाइक से बागपत के गांव दादरी में शादी समारोह में शामिल होकर गांव लौट रहे थे। सरधना-बिनौली रोड पर करनावल गेट के पास गन्ने से लदी खड़ी ट्रॉली से बाइक टकरा गई। दोनों युवतियां व सुनील सड़क पर गिर गए। इसी दौरान सामने से आए अज्ञात वाहन ने तीनों को कुचल दिया। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।
मौके पर पहुंचे परिजनों व ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए हादसे की वजह पुलिस की लापरवाही बताया और जाम लगा दिया। जिला पंचायत अध्यक्ष गाैरव चाैधरी द्वारा परिजनों को समझाने-बुझाने के बाद जाम खुलवाया गया। शाम करीब साढ़े छह बजे से लगा जाम रात 11 बजे के बाद खोल दिया गया।