फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Uncertainty persists regarding the organization of the Mela Budha Babu.

Meerut News: मेला बूढ़ा बाबू के आयोजन पर संशय बरकरार 15 जून की बोर्ड बैठक के बाद होगा फैसला

Fri, 12 Jun 2026 09:01 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 09:01 PM IST
विज्ञापन
Uncertainty persists regarding the organization of the Mela Budha Babu.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। नगर का ऐतिहासिक मेला बूढ़ा बाबू इस वर्ष भी तय समय पर आयोजित नहीं हो सका है। मेले के आयोजन को लेकर नगर पालिका प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के बीच हलचल तेज हो गई है, लेकिन अभी तक मेले के लिए अंतिम रूप से स्थान चिन्हित नहीं किया जा सका है। ऐसे में अब 15 जून को प्रस्तावित बोर्ड बैठक के बाद ही मेले के आयोजन को लेकर कोई ठोस निर्णय होने की संभावना है।
पूर्व में हुई बोर्ड बैठक में मेला बूढ़ा बाबू का आयोजन मंडी परिसर में कराने का प्रस्ताव पारित किया गया था। पालिका चेयरपर्सन सबीला बेगम ने मंडलायुक्त व डीएम को पत्र भेजकर प्रस्तावित स्थल को स्वीकृति प्रदान करने की मांग की थी। हालांकि अब तक इस संबंध में अंतिम स्वीकृति प्राप्त नहीं हो सकी है। इसके चलते आयोजन अधर में लटका हुआ है। इसी बीच नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी दीपिका शुक्ला ने शुक्रवार को चेयरपर्सन को एक और पत्र भेजकर मेला स्थल जल्द निर्धारित कराने का अनुरोध किया है। पत्र में कहा गया है कि मेला आयोजन के लिए स्थान तय होना आवश्यक है, ताकि सुरक्षा, सफाई, पेयजल, विद्युत और अन्य व्यवस्थाओं की तैयारी समय रहते पूरी की जा सके।
विज्ञापन

चेयरपर्सन सबीला बेगम का कहना है कि 15 जून को सभी सभासदों की बैठक बुलाई गई है। बैठक में लिए गए निर्णय और जनभावनाओं को शासन तक मजबूती से पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed