फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Unauthorized construction in two colonies demolished

Meerut News: बिना अनुमति दो काॅलोनियों में किया गया निर्माण ध्वस्त

Thu, 26 Feb 2026 08:25 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 08:25 PM IST
विज्ञापन
Unauthorized construction in two colonies demolished
एम डी ए की टीम बिना अनुमति के निर्माणाधीन कालोनियों में हुए निर्माण को ध्वस्त करते हुए। (मवाना)
मौके पर सात जेसीबी लेकर पहुंची मेडा के अधिकारियों की टीम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) द्वारा सांधन पुलिया के पास मेरठ मार्ग पर बिना एमडीए की अनुमति के बिना से विकसित की गई दो कॉलोनियों पर कार्रवाई करते हुए वहां निर्माण की गई दुकानों व रास्ते आदि को जेसीबी मशीन से धराशायी करा दिया।
एमडीए की जोनल अधिकारी निकेता सिंह, मवाना क्षेत्र के जेई प्रमोद कुमार व राकेश राणा सात जेसीबी मशीनों के साथ बृहस्पतिवार को सांधन पुलिया के नजदीक निर्माणाधीन न्यायालय भवन के पास स्थित निर्माणाधीन कॉलोनी पर पहुंचे और वहां बनी दुकानों पर जेसीबी चलाकर निर्माण धराशायी करना शुरू कर दिया। लगभग डेढ़ घंटा में कॉलोनी में कार्रवाई करते हुए लगभग एक दर्जन दुकानों को ध्वस्त किया गया। कॉलोनी में बनाई गई सड़क को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। कुछ देर बाद एक अन्य कॉलोनी में बने ऑफिस भवन को जेसीबी से गिरा दिया और सड़क को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद एमडीए की टीम लौट गई।
विज्ञापन

टीम द्वारा केवल दो ही कॉलोनियों पर कार्रवाई किए जाने से एमडीए पर उंगली उठ रही है। जबकि मेरठ मार्ग पर ही दर्जन भर से अधिक ऐसे निर्माण हैं जो बिना एमडीए की स्वीकृति के किए जा रहे हैं। बिना स्वीकृति काटी जा रही कॉलोनियों की क्षेत्र में भरमार है। कॉलोनी काटने वाले लोग केवल सड़क बनाकर और बिजली की लाइन खिंचवाकर सीधे-सादे लोगों के साथ धोखाधड़ी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बयान....
अवैध कॉलोनियों और अनाधिकृत निर्माण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। बृहस्पतिवार को थाना मवाना क्षेत्रांतर्गत अमित गुप्ता द्वारा गोल्डन एवेन्यू निकट मवाना सड़क पर बिना अनुमति 10 हजार वर्ग मीटर में काटी जा रही अवैध कॉलोनी को ध्वस्त किया गया। सतपाल त्यागी द्वारा न्यू तहसील के पास मेन मवाना सड़क पर 150 वर्ग मीटर में अनाधिकृत रूप से बनाई जा रही चार दुकानों को भी ध्वस्त किया गया। - निकेता सिंह, प्रवर्तन अधिकारी, मेडा

एम डी ए की टीम बिना अनुमति के निर्माणाधीन कालोनियों में हुए निर्माण को ध्वस्त करते हुए। (मवाना)

एम डी ए की टीम बिना अनुमति के निर्माणाधीन कालोनियों में हुए निर्माण को ध्वस्त करते हुए। (मवाना)

एम डी ए की टीम बिना अनुमति के निर्माणाधीन कालोनियों में हुए निर्माण को ध्वस्त करते हुए। (मवाना)

एम डी ए की टीम बिना अनुमति के निर्माणाधीन कालोनियों में हुए निर्माण को ध्वस्त करते हुए। (मवाना)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed