फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   unauthorised construction in mangal pandey nagar

Meerut News: मंगल पांडे नगर में नाला रोड पर टीन शेड बना आफत

Mon, 10 Mar 2025 08:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Mar 2025 08:44 PM IST
विज्ञापन
unauthorised construction in mangal pandey nagar
मेरठ। विक्टोरिया पार्क से सीताराम हॉस्टल की ओर जाने पर मंगल पांडे नगर में अबू नाला रोड पर बने टीन शेड के कारण यातायात अवरुद्ध हो रहा है। सड़क से सटाकर बनाए गए अवैध टीन शेड से सड़क पर ही पतनाला भी निकला हुआ है, जिससे लगातार सड़क क्षतिग्रस्त हो रही है। मंगल पांडे नगर आवासीय समिति के सचिव देवेंद्र तोमर तथा विधि परामर्शी संजय गुप्ता की ओर से मामले में प्राधिकरण, जिला प्रशासन और शासन से शिकायत की गई है। उन्होंने हाईकोर्ट इलाहाबाद के पन्नालाल एवं अन्य बनाम जिला मजिस्ट्रेट गौतमबुद्ध नगर के वाद का हवाला देते हुए कहा है कि सार्वजनिक उपयोग की भूमि से अवैध कब्जे हटाने का अधिकार जिला प्रशासन को है जबकि कई बार शिकायत के बाद भी इसे नहीं हटाया जा रहा। इतना ही नहीं अभी तक किसी भी विभाग की टीम स्थलीय निरीक्षण को भी नहीं गई है। उनका कहना है कि कॉलोनी के बराबर में ही टीन शेड डाली गई है, जिससे जाम के हालात बने रहते हैं और सड़क पर पानी बहाया जा रहा है जिससे सड़क क्षतिग्रस्त होती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed