{"_id":"5f28acab8ebc3e05a31c9fcc","slug":"ulama-said-muslims-should-not-go-to-shri-ram-temple-bhoomi-poojan","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीराम मंदिर भूमि पूजन में न जाएं मुस्लिम: उलमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीराम मंदिर भूमि पूजन में न जाएं मुस्लिम: उलमा
Tue, 04 Aug 2020 06:02 AM IST
Vikas Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, देवबंद
संवाद न्यूज एजेंसी, देवबंद
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 04 Aug 2020 06:02 AM IST
विज्ञापन
अयोध्या
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या में श्रीराम मंदिर के भूमि पूजन में पक्षकार इकबाल अंसारी सहित मुस्लिम समाज के लोगों को आमंत्रित किए जाने पर उलमा ने नाराजगी जताई है। उलमा का दो टूक कहना है कि सभी लोगों को वहां जाना नहीं चाहिए बल्कि उनको निमंत्रण स्वीकार ही नहीं करना चाहिए था।
विज्ञापन
मदरसा जामिया फातिमा जाहरा एंग्लो अरेबिक के प्रबंधक मौलाना लुतफुर्रहमान सादिक कासमी का कहना है कि बाबरी मस्जिद के सिलसिले में हम बार बार कह चुके हैं कि इस मुद्दे में जो कुछ हो गया है वह होने दो। जो हमारा हक था वो छीन लिया गया। मस्जिद के लिए दूसरी जगह दी गई है वह हमें स्वीकार नहीं है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पांच अगस्त को श्रीराम मंदिर के भूमि पूजन के लिए जिन मुस्लिम लोगों को आमंत्रित किया गया है उनको वहां जाना नहीं चाहिए बल्कि उनको दावतनामा स्वीकार ही नहीं करना था। मदरसा जामिया शेखुल हिंद के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती असद कासमी का कहना है कि हमारे साथ क्या हुआ यह सभी जानते हैं। जहां तक भाईचारा कायम रखने की बात है तो वो आगे भी कायम रहेगा।
विज्ञापन
मजहब-ए-इस्लाम यही तालीम देता है कि सभी धर्मों का सम्मान करें, लेकिन जहां तक मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन में मुस्लिम समाज के लोगों के जाने का सवाल है कि इसमें उन्हें नहीं जाना चाहिए। बल्कि सबसे पहले तो उन्हें दावतनामा कबूल ही नहीं करना चाहिए था, लेकिन उन्होंने इसे स्वीकार कर लिया तो अब उन लोगों को चाहिए कि वे वहां न जाएं।