{"_id":"661da6c4d6fb1ba78203cc54","slug":"ulama-angry-over-releasing-fireworks-in-wedding-procession-meerut-news-c-27-1-smrt1007-122252-2024-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: बरात में आतिशबाजी छोड़ने से उलमा नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: बरात में आतिशबाजी छोड़ने से उलमा नाराज
Tue, 16 Apr 2024 03:44 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Tue, 16 Apr 2024 03:44 AM IST
विज्ञापन
नींदडू (बिजनौर)। शादीघर में दाखिल होते समय बरात के आतिशबाजी करने से उलमा नाराज हो गए। उनके मौके पर पहुंचने के बाद बरातियों ने खेद व्यक्त करते हुए जानकारी नहीं होने की बात कही।
रविवार की देर सांय नगीना से नींदडू में बारात आई थी। कन्या पक्ष की ओर से बरात के ठहरने की व्यवस्था एक शादीघर में की गई थी। बरात के शादीघर में प्रवेश के समय बरातियों ने जमकर आतिशबाजी की। गोले-पटाखों की आवाज दूर-दूर तक सुनाई देने के बाद उलमा ने एक दूसरे से बरात के ठहरने की जानकारी हासिल की। कुछ ही देर में उलमा की टीम शादीघर में पहुंच गई। उलमा की ओर से जब बरातियों को नींदडू में आतिशबाजी समेत कई चीजों पर पाबंदी लगी होने की जानकारी हुई, तब उन्होंने बिना शर्त खेद जताया तथा भविष्य में ऐसा नहीं करने का आश्वासन दिया। उलमा ने बरातियों को आतिशबाजी के नुकसान से अवगत कराते हुए इसे ध्वनि प्रदूषण फैलाने का कारक बताया। बरातियों से आश्वासन मिलने के बाद उलमा वापस चले गए।