फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ujjwal of Meerut stood first in the sub-junior category of the bench press championship.

Meerut News: बेंच प्रेस चैंपियनशिप के सब जूनियर वर्ग में मेरठ के उज्ज्वल रहे प्रथम

Sun, 25 Jan 2026 07:51 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sun, 25 Jan 2026 07:51 PM IST
विज्ञापन
Ujjwal of Meerut stood first in the sub-junior category of the bench press championship.
पंडित दीन दयाल उपाध्याय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बरेली में चल रही प्रतियोगिता का समापन
विज्ञापन

मेरठ के सचिन तीसरे स्थान पर रहे

संवाद न्यूज एजेंसी

बरेली। पावरलिफ्टिंग उत्तर प्रदेश संघ की ओर से रुहेलखंड विश्वविद्यालय स्थित पंडित दीन दयाल उपाध्याय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित दो दिवसीय उत्तर प्रदेश बेंच प्रेस चैंपियनशिप का रविवार को समापन हुआ। सब-जूनियर वर्ग की 120 किग्रा श्रेणी में मेरठ के उज्ज्वल ने 107 किलो वजन उठाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
83 किग्रा श्रेणी में प्रयागराज के रजत द्विवेदी 95 किलो के साथ पहले, कानपुर के धैर्य वर्मा 87.5 किलो के साथ दूसरे और मेरठ के सचिन 82.5 किलो के साथ तीसरे स्थान पर रहे। 59 किग्रा श्रेणी में मेरठ के तेजस ने 77.5 किलो और 53 किग्रा श्रेणी में वाराणसी के अनुज पाल ने 67.5 किलो वजन उठाकर अपनी-अपनी श्रेणियों में स्वर्ण पदक पर कब्जा किया।
विज्ञापन


सीनियर वर्ग में मथुरा के आकाश चौधरी ने 93 किग्रा श्रेणी में 182.5 किलो उठाकर प्रथम स्थान हासिल किया। 83 किग्रा श्रेणी में वाराणसी के संजय कुमार 155 किलो के साथ पहले, कानपुर के अभिषेक कटियार 145 किलो के साथ दूसरे और संभल के शेखर 142.5 किलो के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जूनियर वर्ग में अंकित यादव ने 93 किग्रा श्रेणी में 165 किलो की शानदार लिफ्ट के साथ पहला स्थान हासिल किया। 83 किग्रा में संभल के गर्व यादव 130 किलो के साथ पहले और गाजीपुर के प्रतीक शर्मा 75 किलो के साथ दूसरे स्थान पर रहे। 74 किग्रा श्रेणी में मथुरा के गौरव कुमार ने 135 किलो के साथ स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed