{"_id":"63618d10e39c6f2235784d42","slug":"ujjain-police-raid-in-bullion-market-in-case-of-theft-city-news-mrt6118059190","type":"story","status":"publish","title_hn":"उज्जैन पुलिस की सराफा बाजार में दबिश, खाली हाथ लौटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उज्जैन पुलिस की सराफा बाजार में दबिश, खाली हाथ लौटी
विज्ञापन
चोरी के मामले में उज्जैन पुलिस ने सराफा बाजार में दी दबिश
मेरठ। उज्जैन पुलिस ने मंगलवार सुबह सराफा बाजार नील वाली गली में दबिश दी। पुलिस हापुड़ निवासी इमरान को रिमांड पर लेकर मेरठ आई थी। उसने पौने तीन साल पहले उज्जैन में छह दुकानों में जेवरात चोरी किए थे। उसने बताया कि ये जेवरात मेरठ में बेचे गए। टीम को यहां सोना नहीं मिला। पुलिस इमरान को लेकर उज्जैन लौट गई।
पुलिस के मुताबिक इन वारदात के बाद भोपाल का एक गैंग पकड़ा गया था। जांच में पता चला कि यह गैंग हापुड़ निवासी इमरान को चोरी का सोना देता था। इमरान इसे मेरठ में बेच रहा था। इमरान जेल में बंद था। उज्जैन पुलिस उसे रिमांड पर लेकर मंगलवार सुबह सराफा बाजार पहुंची।
यहां जिन दुकानों पर सोना बेचना बताया गया, वह बंद थीं। उसके बाद उज्जैन पुलिस आरोपी को लेकर देहलीगेट थाने पहुंची। थाने पर बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन के महामंत्री विजय आनंद अग्रवाल भी व्यापारियों के साथ पहुंच गए। पुलिस ने आरोपी का व्यापारियों के साथ आमना-सामना कराया गया। व्यापारियों ने बताया कि 15 दिन पूर्व इस आरोपी को नागालैंड पुलिस लेकर आई थी। उसने 400 ग्राम सोना बेचना बताया था। आपसी सहमति के चलते सोना वापस दे दिया गया था। अब उज्जैन जिले की पुलिस उसे लेकर पहुंची है।
विज्ञापन
आरोपी सराफा बाजार में करीब 400 ग्राम सोना बेचना बता रहा है। व्यापारियों नेे नाराजगी जाहिर की और कहा कि गलत तरीके से दबिश देकर परेशान किया जा रहा है। सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया का कहना कि उज्जैन पुलिस मामले की जांच के बाद लौट गई है।
---
दिल्ली पुलिस की टीम लिसाड़ीगेट पहुंची
मेरठ। लिसाड़ीगेट में चोरी के मामले में मंगलवार को दिल्ली पुलिस ने दबिश दी। टीम को देखकर आरोपी मकान की छत कूदकर फरार हो गया। करीब एक घंटे तक पुलिस टीम आरोपी की तलाश करती रही।
मंगलवार को दिल्ली पुलिस ने चोरी के मामले में वांछित चल रहे आरोपी आजम को पकड़ने के लिए टीम लिसाड़ीगेट थाने पहुंचकर आमद दर्ज कराई। इसके बाद टीम ने पिलोखड़ी चौकी स्थानीय पुलिस को साथ लिया और तारापुरी स्थित फुरकान के मकान पर दबिश दी। पुलिस को देखकर आरोपी पड़ोसी की छत से कूदकर फरार हो गया। लिसाड़ीगेट इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह का कहना है कि टीम को आरोपी नहीं मिल पाया।