{"_id":"68c82f50c08d38519b077425","slug":"ugs-fifth-merit-will-be-released-on-september-17-meerut-news-c-72-1-mrt1063-140624-2025-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: अन्य केंद्रों के ध्यानार्थ \n17 सितंबर को जारी होगी यूजी की पांचवीं मेरिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: अन्य केंद्रों के ध्यानार्थ 17 सितंबर को जारी होगी यूजी की पांचवीं मेरिट
विज्ञापन
मेरठ। चौधरी सिंह विवि परिसर और उससे संबंधित कॉलेजों में बीए, बीकॉम, बीएससी, बीएससी एजी सहित ट्रेडिशनल-प्रोफेशनल पाठ्यक्रमों में पांचवीं मेरिट 17 सितंबर को जारी होगी। 16-17 सितंबर को परिसर व कॉलेज पंजीकृत विद्यार्थियों के इंटर के अंक के आधार पर मेरिट तैयार करेंगे। एडेड-राजकीय कॉलेजों में बीए, बीएससी, बीएससी एजी ऑनर्स एवं बीकॉम पाठ्यक्रमों में खेल कोटे की पांच फीसदी सीट छोड़ते हुए मेरिट तैयार की जाएगी।
इस मेरिट के लिए पंजीकृत छात्र-छात्राओं की संख्या सीमित है। अधिकांश सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में सीटें तो खाली हैं, लेकिन आवेदन नहीं हैं। विवि के अनुसार कैंपस के विभाग मेरिट में स्थान पाए विद्यार्थियों को 17 सितंबर को ही फीस जमा करने का लिंक भेजेंगे जबकि कॉलेज विद्यार्थियों को ऑफर लेटर जारी करेंगे। फीस जमा करने वाले और ऑफर लेटर स्वीकार करने वाले छात्र 18-19 सितंबर को प्रवेश कंफर्म करेंगे।
पीजी की तीसरी मेरिट आज होगी जारी
सीसीएसयू परिसर और उससे संबंधित कॉलेजों में पीजी ट्रेडिशनल-प्रोफेशनल पाठ्यक्रमों में प्रथम वर्ष के लिए आज तीसरी मेरिट आएगी। कैंपस-कॉलेज दोनों में प्रवेश 17-18 सितंबर में होंगे। बीएससी शारीरिक शिक्षा, स्वास्थ्य शिक्षा एवं स्पोर्ट्स, बीपीईएस-एमपीईएस में भी 17-18 सितंबर को ही प्रवेश किए जाएंगे। पांच वर्षीय एलएलबी में भी आज छात्रों की लॉगइन में ऑफर लेटर जारी होंगे। इसमें भी छात्र 17-18 सितंबर को प्रवेश ले सकेंगे।