फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UG second-semester results stalled.

Meerut News: यूजी द्वितीय सेमेस्टर का रिजल्ट अटका

Tue, 25 Aug 2026 08:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 08:42 PM IST
विज्ञापन
UG second-semester results stalled.
जुलाई में सर्वर ठप होने से नहीं हो सकी थी ऑनलाइन परीक्षा, अब तक पुनर्परीक्षा की तारीख घोषित नहीं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के तहत संचालित स्नातक (यूजी) द्वितीय सेमेस्टर के ‘एआई फॉर ऑल’ विषय की आंतरिक परीक्षा दो माह बाद भी नहीं हो सकी है।

परीक्षा नहीं होने के कारण इस विषय के अंक विश्वविद्यालय के पोर्टल पर अपलोड नहीं हो पाए हैं। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों का द्वितीय सेमेस्टर का परिणाम अटका है। छात्र संघ के पूर्व महामंत्री अंकित अधाना ने विश्वविद्यालय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि एजेंसी के सर्वर की तकनीकी खराबी के कारण जुलाई में विद्यार्थी परीक्षा नहीं दे पाए थे। इसके बाद विश्वविद्यालय ने पुनर्परीक्षा कराने की बात कही, लेकिन अब तक इसका शेड्यूल जारी नहीं किया गया है। कुलसचिव प्रो.भूपेंद्र सिंह ने बताया कि एआई फॉर ऑल’ की आंतरिक परीक्षा की नई तिथि जल्द घोषित कर दी जाएगी। विश्वविद्यालय स्तर पर इसके लिए तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed