फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Udham Singh took revenge of Jallianwala incident by going to England

Meerut News: उधम सिंह ने इंग्लैंड जाकर लिया जलियांवाला कांड का बदला

Fri, 26 Dec 2025 08:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Dec 2025 08:49 PM IST
विज्ञापन
Udham Singh took revenge of Jallianwala incident by going to England
उधम सिंह की जयंती पर माल्यार्पण करते कस्बे के लोग स्रोत संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हस्तिनापुर। कस्बे में स्थित उधम सिंह चौक पर स्वामी विवेकानंद राष्ट्रोदय चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में बलिदानी उधम सिंह की जयंती मनाई गई। अध्यक्षता विजय कंबोज व संचालन चरण सिंह ने किया।
मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा के जिला मंत्री सुनील पोसवाल ने कहा कि उनका जन्म पटियाला के सुनाम शहर में 26 दिसंबर 1899 को हुआ था। मां का नाम नरैण कौर और पिता का नाम टहल सिंह था। दो वर्ष की आयु में ही माता और पांच वर्ष की आयु में उनके सिर से पिता का साया उठ गया। परेशानियों से जूझते हुए दसवीं कक्षा पास की। जब जलियांवाला बाग में जलसे के दौरान अंग्रेज गवर्नर माइकल ओ डायर ने निहत्थे भारतीय देश भक्तों पर गोलियां चलवा दी।
विज्ञापन

बलिदानी उधम सिंह ने जलियांवाला कांड का बदला लेने के लिए अपने बचपन से ही जनरल डायर को मौत के घाट उतारने का उद्देश्य बना लिया था। उन्होंने इंग्लैंड में जाकर असेंबली में अपने उद्देश्य को पूरा किया। तभी अंग्रेज अधिकारियों ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया और 31 जुलाई 1940 को फांसी की सजा दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी ने बलिदानी उधम सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर सरदार सर्वजीत टुरना, प्रभुदयाल कंबोज, दीपक, आयुष, प्रदीप, सुरेंद्र सिंह, हरीश त्यागी, नरेंद्र, अभिषेक, आलोक आदि मौजूद रहे।

उधम सिंह की जयंती पर माल्यार्पण करते कस्बे के लोग स्रोत संवाद

उधम सिंह की जयंती पर माल्यार्पण करते कस्बे के लोग स्रोत संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed