{"_id":"6a6a138396fa7c376e095bd7","slug":"uddeshya-foundation-to-submit-a-memorandum-regarding-various-issues-in-lucknow-meerut-news-c-72-1-mct1002-156970-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: उद्देश्य फाउंडेशन समस्याओं को लेकर लखनऊ में सौंपेगा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: उद्देश्य फाउंडेशन समस्याओं को लेकर लखनऊ में सौंपेगा ज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ में मेडा अधिकारियों की शिकायत करेंगे उद्देश्य फाउंडेशन के पदाधिकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। उद्देश्य फाउंडेशन ने बुधवार को शताब्दी नगर में बैठक कर मेरठ विकास प्राधिकरण की अनियमितताओं और जनसमस्याओं पर चर्चा की। संस्था ने इन मुद्दों के समाधान के लिए बृहस्पतिवार यानी आज लखनऊ कूच करने का निर्णय लिया है।
बैठक की अध्यक्षता संस्था अध्यक्ष हृदय मोहन शर्मा ने की। इसमें मेरठ विकास प्राधिकरण की एकमुश्त योजना-2026 में अनियमितताओं पर बात हुई। शताब्दी नगर योजना में सड़क निर्माण कार्य में लापरवाही और आवासीय क्षेत्रों में अवैध स्क्रैप गोदामों पर भी चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से लखनऊ में शासन के वरिष्ठ अधिकारियों को ज्ञापन सौंपने का फैसला किया। महासचिव संदीप भसीन ने कहा कि क्षेत्रवासी लंबे समय से मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं का सामना कर रहे हैं। उन्होंने सड़क निर्माण की गुणवत्ता और अवैध स्क्रैप गोदामों से हो रही परेशानी का जिक्र किया।
बैठक में अनुज दीक्षित,विकास गुर्जर, कमलदीप कोहली, विकास गुप्ता और विकास वर्मा, अक्षय भारद्वाज, अंकित शर्मा, सरदार राम सिंह, यतीन्द्र गुर्जर, अरुण कुमार, राज किरण शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -