फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two youths who were running away after hitting a car and a bus while blowing the horn were caught with a pistol

Meerut News: हूटर बजाते हुए कार व बस को टक्कर मारकर भाग रहे दो युवकों को पिस्टल के साथ दबोचा

Mon, 16 Dec 2024 01:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
Two youths who were running away after hitting a car and a bus while blowing the horn were caught with a pistol
मवाना। मेरठ की ओर से हूटर बजाते हुए आ रही कार ने एक अन्य कार और रोडवेज बस में टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी कार चालकों ने कार को भगाने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस कार लेकर भाग रहे युवकों को घेरते हुए रोक लिया। थाना प्रभारी ने कार के शीशे तोड़कर युवकों को पकड़ा। इस दौरान थाना प्रभारी व कांस्टेबल मामूली रूप से घायल हो गए। पुलिस आरोपियों व उनकी कार को कब्जे में ले लिया। आरोपियों की कार से दो पिस्टल व शराब की बोतल मिली है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी है।
विज्ञापन

रविवार को शाम के समय मुख्य मार्ग पर जाम लगा हुआ था। इसी दौरान मेरठ की ओर गलत साइड से तेज गति में हूटर बजाते हुए लाल रंग की एक आई। चौहान चौक के पास उक्त कार के चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए जाम में खड़ी कार में टक्कर मार दी। इसके बाद उनकी कार रोडवेज बस से टकरा गई। मौके पर मौजूद थाना प्रभारी और पुलिसकर्मियों ने टक्कर मारने वाली कार को रोकने का प्रयास किया तो वह फिल्मी अंदाज में कार को भगाने लगे। बड़ी मुश्किल से पुलिस ने कार को रोका। कार सवारों द्वारा
विज्ञापन

शीशे नीचे नहीं करने तथा कार से बाहर नहीं आने पर थाना प्रभारी ने शीशा तोड़कर गेट खोला और कार सवार दो युवकों को हिरासत में ले लिया। कार का शीशा तोड़ने के दौरान थाना प्रभारी राजेश कांबोज तथा कांस्टेबल संदीप खारी मामूली रूप से घायल हुए हैं। पुलिस कार व उसमें सवार दोनों युवकों को थाने ले आई। दोनों युवक गांव गणेशपुर के रहने वाले हैं। थाना प्रभारी राजेश कांबोज ने कार से दो पिस्टल मिलने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed