फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two youths were caught red-handed while trying to steal from a warehouse and were beaten up by a mob.

Meerut News: गोदाम में चोरी करने घुसे दो युवक रंगेहाथ पकड़े, भीड़ ने की पिटाई

Wed, 22 Apr 2026 02:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Two youths were caught red-handed while trying to steal from a warehouse and were beaten up by a mob.
मेरठ। थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र के श्यामनगर निवासी शादाब के गोदाम में सोमवार देर रात चोरी का प्रयास करने वाले दो युवकों को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। लोगों ने गोदाम मालिक को फोन कर सूचना दी। पुलिस भी मौके पर आ गई। भीड़ ने दोनों आरोपियों लोहियानगर निवासी जमालुद्दीन व सलमान को धुलाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

श्यामनगर निवासी शादाब ने सोमवार रात थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराई। बताया कि समर गार्डन कॉलोनी में उसका गोदाम है। जहां पर कम्प्रेसर और कूलिंग कॉयल समेत अन्य सामान रखा हुआ है। सोमवार देर रात करीब एक बजे उन्हें सूचना मिली कि उसके गोदाम में दो संदिग्ध व्यक्ति घुस आए हैं।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही शादाब अपने बड़े भाई मोहम्मद आजम के साथ मौके पर पहुंचा। आसपास के लोगों की मदद से गोदाम की घेराबंदी की गई। इसी दौरान दो युवक दीवार फांदकर बाहर निकलने की कोशिश करने लगे, जिन्हें लोगों ने पकड़ लिया। लोगों ने दोनों की पिटाई कर दी। बाद में उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले का कहना है कि आरोपियों जमालुद्दीन और सलमान के खिलाफ चोरी की प्राथमिकी दर्ज कर दोनों को कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed