Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two youths on a motorcycle injured after being hit by a car

Meerut News: कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल

Wed, 18 Nov 2026 10:14 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 10:14 PM IST
विज्ञापन
Two youths on a motorcycle injured after being hit by a car
देर शाम नशे की हालत में नशे की धुत होकर कार सवार पांच युवक जिनके द्वारा बाइक सवार को टक्कर मारक
- नशे में धुत कार सवार पांच युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेजा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुंडाली (मेरठ)। थाना क्षेत्र में मेरठ-गढ़ मार्ग पर गढ़ गंगा मेले में जा रहे नशे में धुत कार सवार युवकों ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मुंडाली थाना पुलिस ने कार सवार पांचों युवकों को हिरासत में लेकर संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।
बुधवार शाम पांच युवक स्विफ्ट डिजायर कार में सवार होकर मेरठ-गढ़ मार्ग से होते हुए गढ़ गंगा मेले की ओर जा रहे थे। उनकी कार मुंडाली थाना क्षेत्र के गांव भगवानपुर चट्टावन के सामने पहुंची तो सामने से आ रही बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार हर्षित पुत्र रविंद्र और रॉकी पुत्र विजय सिंह निवासी भटीपुरा थाना किठौर गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मुंडाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए मेरठ मेडिकल भिजवाया।
विज्ञापन

मुंडाली थानाध्यक्ष ब्रह्म सिंह त्रिपाठी ने बताया कि कार सवार पांचों युवक नशे की हालत में थे। अत्यधिक नशे और तेज रफ्तार के चलते चालक कार पर नियंत्रण नहीं रख सका और बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे गाड़ी में भी आग लग गई। बाइक सवार युवक आग में झुलसने से किसी प्रकार बचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पकड़े गए युवकों की पहचान संजीव, विवेक निवासी ढिकाणा जिला बागपत, प्रशांत, मोनू निवासी रमाला जिला बागपत, मनोज निवासी फुलत जनपद मुजफ्फरनगर के रूप में हुई है।

सीओ किठौर विश्व ज्योति राय ने बताया कि पकड़े गए युवकों में एक दिल्ली पुलिस में सिपाही के पद पर तैनात है तथा दो युवक भारतीय सेना में सिपाही पद पर तैनात हैं। आरोपी पांचों युवकों को मौके से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed