{"_id":"69b05ad18484d69a9c09bc13","slug":"two-youths-injured-in-knife-attack-meerut-news-c-40-1-smrt1041-111818-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: चाकू लगने से दो युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: चाकू लगने से दो युवक घायल
विज्ञापन
मवाना। दुकान पर काम करने वाले कर्मचारी ने चाकू मारकर घायल करने का आरोप लगाते हुए दो लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। वहीं दूसरे पक्ष ने मौखिक रूप से पुलिस से दुकान के कर्मचारी पर चाकू से हमला करने का आरोप लगाया है। दोनों पक्षों में समझौते के प्रयास चल रहे थे।
मोहल्ला कल्याण सिंह निवासी सनी ने तहरीर में बताया कि वह डाकखाने वाली गली में एक कंप्यूटर की दुकान पर काम करता है। मंगलवार को दो लोग दुकान पर आए और नाम पूछकर मारपीट शुरू कर दी और चाकू से जानलेवा हमला किया। कंधे और उंगली में चाकू लगने से वह घायल हो गया। प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
वहीं दूसरा पक्ष से गांव चांदसमद निवासी युवकों ने पुलिस से की मौखिक शिकायत में आरोपी कर्मचारी पर चाकू से हमला कर घायल करने का आरोप लगाया है। एक युवक के सीने में चाकू लगने से मामूली रूप से घायल हो गया। दोनों को मामूली रूप से घायल होने पर सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिए। दोनों पक्षों में समझौते के प्रयास चल रहे थे। सीओ पंकज लवानिया का कहना है कि पुलिस को जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।