फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two youths injured in firing and stone pelting in Kaili, had also clashed three days earlier.

कैली में फायरिंग और पथराव में दो युवक घायल, तीन दिन पहले भी भिड़ गए थे

Tue, 18 May 2021 01:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 18 May 2021 01:40 AM IST
विज्ञापन
Two youths injured in firing and stone pelting in Kaili, had also clashed three days earlier.
कैली में फायरिंग और पथराव में दो युवक घायल, तीन दिन पहले भी भिड़ गए थे
विज्ञापन

खरखौदा। गांव कैली में तीन दिन पहले खेल-खेल में हुए विवाद को लेकर रविवार रात फिर से दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों ओर से जमकर पथराव और फायरिंग हुई। जिसमें एक युवक गोली लगने तथा दूसरा युवक पथराव में घायल हो गया। इस मामले में घायल पक्ष ने पुलिस को तहरीर दी है।
सीओ कठोर बृजेश कुमार सिंह के अनुसार, तीन दिन पहले गांव कैली में क्रिकेट खेलने के दौरान त्यागी समाज व अनुसूचित समाज के युवकों के बीच कहासुनी के दौरान मारपीट हो गई थी। इसी रंजिश के चलते रविवार रात दोनों पक्षों में एक बार फिर विवाद हो गया। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। जमकर पथराव और फायरिंग हुई। जिसमें अनुसूचित जाति पक्ष के दीपांशु पुत्र राजकुमार के पैर में गोली लगी तथा अंकित पुत्र ब्रह्म सिंह पथराव में घायल हो गया। बलवा, पथराव व फायरिंग की सूचना पर सीओ किठौर बृजेश कुमार सिंह सहित भारी पुलिस बल गांव में पहुंचा।
विज्ञापन

अनुसूचित जाति पक्ष का आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने अंबेडकर भवन पर लगी आंबेडकर की मूर्ति तोड़ने का भी प्रयास किया। इस मामले में घायल पक्ष ने थाने में तहरीर दी है। जिसमें बलवा और जानलेवा हमले सहित कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed