{"_id":"6452c3d5f22373aba5098944","slug":"two-youths-including-the-only-brother-of-three-sisters-died-in-an-accident-meerut-news-c-40-1-smrt1041-91-2023-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: तीन बहनों के इकलौता भाई समेत दो युवकों की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: तीन बहनों के इकलौता भाई समेत दो युवकों की हादसे में मौत
विज्ञापन
परीक्षितगढ़। परीक्षितगढ़-मेरठ मार्ग मिशन जई के पास निर्माणाधीन पुलिया के पास अलग-अलग सड़क हादसों में तीन बहनों के इकलौते भाई समेत दो युवकों की मौत हो गई। दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पोस्टमार्टम को लेकर परीक्षितगढ़ व भावनपुर पुलिस सीमा विवाद में उलझ गई। बाद में परीक्षितगढ़ पुलिस ने दोनों शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
जानीखुर्द थाना क्षेत्र के गांव महपा निवासी बाइक सवार शंकर पुत्र राजवीर (24) अपने साथी अजीत पुत्र सुरेंद्र, राहुल पुत्र सतपाल के साथ कस्बे में अपने मामा से मिलकर वापस गांव जा रहे थे। जैसे ही वह परीक्षितगढ़-मेरठ मार्ग पर मिशन जई के पास निर्माणाधीन पुलिया के पास पहुंचे तभी सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में तीनों घायल हो गए। हादसे के बाद वाहन चालक फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने शंकर को मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलने पर दोनों के परिजनों में कोहराम मच गया। शंकर तीन बहनों का इकलौता भाई था।
वहीं ग्राम बली निवासी भोलूराम पुत्र धन सिंह (45) मंगलवार रात बाइक गांव आ रहा था। जैसे ही वह जई मिशन के निर्माणाधीन पुलिया के पास पहुंचे तो उससे टकरा गया और पुलिया के पास बने गड्ढे में गिर गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।