फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two youths drowned in the canal while bathing

नहाते हुए नहर में डूबे दो युवक

Thu, 17 Apr 2025 11:54 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Thu, 17 Apr 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Two youths drowned in the canal while bathing
झालू में नहर में डूबे युवकों की तलाश करने को जुटी भीड़, नहर में डूबने वाले युवकों के परिजन विला
झालू। झालू में रेलवे फाटक के पास नहर में नहाते हुए दो युवक डूब गए। नहर में पानी का बहाव तेज होने के कारण उनका कहीं पता नहीं लग सका। पुलिस गोताखोरों की मदद से उनकी तलाश कराने में जुटी है।
विज्ञापन

धामपुर के मोहल्ला नई सराय निवासी जीशान (20) पुत्र रईस, आदिल (28) पुत्र जमीर, सलमान, दानिश, आरिफ आदि बिजनौर शहर से सटे हुए गांव कंभोर में पहुंची एक बारात में आए थे। बारात से वापसी के दौरान झालू रेलवे फाटक के समीप एक नहर के समीप कार को रोक दिया। जिसमे दो युवक भीषण गर्मी के चलते नहर में नहाने के लिए पहुंचे। नगरवासियों के अनुसार पानी के तेज बहाव के चलते युवक डूबने लगे।
विज्ञापन

वहां से गुजर रहे कुछ राहगीरों व लोगों ने सूचना फोन पर पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पुलिस तैराकी युवकों के साथ मौके पर पहुंची। युवकों ने जीशान व आदिल के डूबने के बारे में पुलिस को बताया। पुलिस का कहना है कि जीशान व आदिल की तलाश की जा रही है। कोतवाली देहात की ओर से नहर का पानी बंद करा दिया है। पानी का बहाव कम होते ही उनकी तलाश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आदिल छह माह की पुत्री व पत्नी को रोता हुआ छोड़ गया। उसके तीन बहन व तीन भाई रह गए है। वहीं जीशान का 15 दिन पूर्व रिश्ता हुआ था। बहनोई के सऊदी से आने के बाद बकरा ईद के पास शादी होनी थी। वह अपनी पांच बहनों में इकलौता भाई था। शादी की खुशियां मातम में बदल गई।

झालू में नहर में डूबे युवकों की तलाश करने को जुटी भीड़, नहर में डूबने वाले युवकों के परिजन विला

झालू में नहर में डूबे युवकों की तलाश करने को जुटी भीड़, नहर में डूबने वाले युवकों के परिजन विला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed