फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two youths are alleged to have gone missing after the attack, Bajrang Dal demands action.

Meerut News: हमले के बाद दो युवकों के लापता होने का आरोप, बजरंग दल ने की कार्रवाई की मांग

Mon, 20 Apr 2026 02:43 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Two youths are alleged to have gone missing after the attack, Bajrang Dal demands action.
मेरठ। बजरंगदल के कार्यकर्ताओं ने शनिवार रात भूमिया के पुल के पास दो अज्ञात युवकों को पीटने और आरोपियों की भीड़ के दोनों को खींचकर गली में ले जाने का आरोप लगाया। लिसाड़ी गेट थाना पुलिस शनिवार रात और रविवार को दिनभर आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने जुटी रही। रविवार देर शाम तक न तो आरोपियों का पता लगा और न ही दोनों युवकों की पहचान हो पाई।
विज्ञापन

बजरंगदल के महानगर संयोजक हिमांशु शर्मा ने बताया कि उन्हें शनिवार रात सूचना मिली कि शनिवार रात उनके परिचितों ने फोन कर सूचना दी कि कुछ लोगाें ने बाइक से गुजर रहे दो युवकों को पीटा है। मौके पर जमा हुई भीड़ युवकों को पीटने के बाद नाले के पास स्थित एक गली में खींचकर ले गई। इसके बाद से दोनों युवक लापता हैं। उन्होंने दोनों युवकोें के साथ अनहोनी की आशंका जताई। इसके चलते बजरंगदल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस ने दोनों युवकों व आरोपियों का पता लगाने की मांग की। इसके बाद पुलिस सीसीटीवी खंगालने में जुट गई।
विज्ञापन

भूमिया के पुल के पास नाले वाले रोड की यह घटना बताई गई। पुलिस ने इस रोड पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो कुछ भीड़ दिखाई दी लेकिन मुख्य जगह जिन सीसीटीवी की कवरेज थी। वह दुकानदार दुकान बंद कर चले गए थे। इसके चलते रविवार को एक बार फिर फुटेज खंगाली गईं। पुलिस ने आसपास के दुकानदारों से भी पूछताछ की। इसके बावजूद पुलिस को पीड़ित और आरोपियों के संबंध में कोई ठोस सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले का कहना है कि फुटेज खंगालकर घटना का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। पीड़ित युवकों या उनके परिजनों की ओर से भी इस मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है। हालांकि मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed