{"_id":"6adb7f3936d31df11703a5e5","slug":"two-young-women-injured-after-being-hit-by-a-pickup-truck-commotion-leads-to-a-traffic-jam-meerut-news-c-44-1-smrt1055-114018-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: पिकअप की टक्कर से दो युवती घायल, हंगामा होने पर लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: पिकअप की टक्कर से दो युवती घायल, हंगामा होने पर लगा जाम
विज्ञापन
कस्बे में देवी मंदिर के पास सड़क पार करते समय हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। नगर के देवी मंदिर के पास एक तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी ने सड़क पार कर रही दो युवतियों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवतियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। दुर्घटना के बाद गुस्साए राहगीरों और स्थानीय लोगों ने मौके पर भारी हंगामा किया, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और भीषण जाम लग गया। इस दौरान आरोपी चालक और भीड़ के बीच जमकर नोकझोंक हुई। हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, देवी मंदिर के पास दो युवतियां पैदल सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान पिकअप गाड़ी ने उन्हें चपेट में ले लिया। दोनाें युवती घायल हो गई। मौके पर भीड़ जमा हो गई। गुस्साए लोगों ने गाड़ी को घेर कर चालक का विरोध करते हुए हंगामा कर दिया। ऐसे में यातायात पूरी तरह ठप हो गया।
हंगामे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने भीड़ को शांत कराया और बामुश्किल जाम खुलवाकर यातायात सुचारु कराया। बताया जा रहा है कि भीड़ के दबाव के आगे आरोपी पिकअप चालक ने हाथ जोड़कर अपनी गलती मानी और घायल युवतियों के परिजनों से माफी मांगी। चालक के माफी मांगने के बाद दोनों पक्षों में आपसी समझौता हो गया। सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि पीड़ित पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -