फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two young women became friends on Instagram and insisted on living together.

Meerut News: इंस्टाग्राम पर दोस्ती, संग रहने की जिद पर अड़ी दो युवतियां

Fri, 08 May 2026 11:02 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
Two young women became friends on Instagram and insisted on living together.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना (मेरठ)। सोशल मीडिया पर शुरू हुई दोस्ती सरधना क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई। इंस्टाग्राम के जरिए करीब छह माह पहले हुई पहचान दो युवतियों के बीच इतनी गहरी हो गई कि दोनों ने साथ जिंदगी बिताने का फैसला कर लिया। शुक्रवार को जयपुर निवासी युवती सरधना के मुल्हेड़ा गांव पहुंची, जहां दोनों ने परिजनों के सामने अपने रिश्ते और साथ रहने की इच्छा जाहिर कर दी।
मुल्हेड़ा गांव निवासी युवती और जयपुर निवासी युवती की करीब छह माह पहले इंस्टाग्राम पर बातचीत शुरू हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और बातचीत प्यार में बदल गई। इसके बाद दोनों ने साथ रहने का निर्णय लिया। शुक्रवार को जयपुर निवासी युवती मुल्हेड़ा गांव पहुंच गई और अपनी मित्र के घर पहुंचकर परिजनों को अपने रिश्ते की जानकारी दी। परिजनों ने दोनों के फैसले का विरोध किया और जयपुर निवासी युवती को लौटने के लिए कहा। इस पर मौके पर हंगामा हो गया। दोनों युवतियां साथ रहने की जिद पर अड़ गईं। मामला बढ़ने पर सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को थाने ले आई।
विज्ञापन

थाने में भी दोनों युवतियां अपने फैसले पर कायम रहीं। पुलिस और परिजन काफी देर तक उन्हें समझाने का प्रयास करते रहे। खबर लिखे जाने तक मामले का समाधान नहीं हो पाया था और पुलिस दोनों पक्षों से बातचीत कर मामले को शांतिपूर्वक निपटाने का प्रयास कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed