{"_id":"5bfcefc2bdec2241822ee38e","slug":"two-worker-died-after-the-collapse-of-the-bridge-under-construction-in-saharanpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर: निर्माणाधीन पुल गिरने से दो मजदूरों की दबकर मौत, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर: निर्माणाधीन पुल गिरने से दो मजदूरों की दबकर मौत, मचा हड़कंप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Tue, 27 Nov 2018 12:58 PM IST
विज्ञापन
यूपी के सहारनपुर में एक निर्माणाधीन पुल गिरने से दो मजदूरों की मौत हो गई जबकि 5 मजदूर घायल हो गए। दर्दनाक हादसे से आस पास हड़कंप मच गया। डीएम ने मामले की जांच कर लापरवाही करने वालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक घटना सुबह दस बजे हुई। थाना कोतवाली सिटी के खुमराण पुल निर्माण कार्य के दौरान भरभराकर गिर पड़ा और निर्माण कार्य में लगे दो मजदूरों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मजदूरों को मलबे से बाहर निकाला। हादसे की खबर लगते ही जिले के डीएम व एसएसपी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे और हादसे की जानकारी ली।
विज्ञापन
Trending Videos
मंगलवार को पुल ख़ुमरान के निर्माण के लिए लोहे का जाल बनाया जा रहा था। जिस पर सात मजदूर काम कर रहे थे। कुछ मजदूर जाल के नीचे बांध रहे थे और कुछ जाल के ऊपर से बांध रहे थे। लगभग साढ़े दस बजे अचानक जाल बांधते समय अधबना जाल मजदूरों पर गिर पड़ा जिसमें सात मजदूर दब गए।
मजदूरों जयवीर तथा रामकुमार निवासी संभल गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। जबकि सात अन्य मामूली रूप से घायल हो गए।
डीएम और एसएसपी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। डीएम ने मामले की जांच के आदेश दिए। लापरवाही करने वालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। पुल का निर्माण बागपत की जय अंबे कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा कराया जा रहा था। डीएम आलोक कुमार पांडे के मुताबिक इस संबंध में उचित प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/