{"_id":"670da2d23b316f86670a7a64","slug":"two-women-grabbed-rs-103-lakh-in-the-name-of-kidney-transplant-meerut-news-c-72-1-smrt1021-122874-2024-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: किडनी ट्रांसप्लांट के नाम पर दो महिलाओं ने 1.03 लाख रुपये हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: किडनी ट्रांसप्लांट के नाम पर दो महिलाओं ने 1.03 लाख रुपये हड़पे
विज्ञापन
मेरठ। किडनी ट्रांसप्लांट के नाम पर दो महिलाओं ने थापर नगर निवासी सुनील सरोज से 1.03 लाख रुपये हड़प लिए। बाद में पता चला कि झूठ बोलकर उनसे रुपये लिए लिए। पीड़ित ने सदर बाजार थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
रिपोर्ट में सुनील सरोज ने बताया कि वह रायपुर छत्तीसगढ़ निवासी महिला रितु को 10 वर्ष से जानते हैं। आरोप है कि रितु ने उन्हें झांसा देकर ब्लैकमेल किया। उन्होंने कहा कि वह पल्लवी को इलाज के लिए पैसे दें। वह कृषि विभाग में है और गंगा नगर मेरठ में रहती है। किडनी ट्रांसप्लांट के लिए दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती है। उन्होंने कहा कि वह पल्लवी को नहीं जानते और न ही कभी उससे मिले। उन्होंने रुपये देने से इन्कार कर दिया। इसके बाद उन पर दबाव डाला गया।
कई बार में उनसे पल्लवी के बैंक खाते में 1.03 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। बाद में जानकारी करने पर पता चला कि पल्लवी नाम की कोई महिला गंगाराम अस्पताल में भर्ती ही नहीं थी और न ही उसका कोई ऑपरेशन हुआ। डॉक्टर, नर्स और पल्लवी की मां ने मिलकर नाटक रचा। उन्होंने आशंका जताई कि यह करीब 25 सदस्यों का गिरोह है। जो इस तरह लोगों से ठगी करता है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।